इंदू गोस्वामी ने राज्यसभा की कार्यवाही का संचालन किया..VIDEO:सोशल मीडिया में बधाई दे रहे लोग, 1988 में मोदी की टीम की सदस्य रह चुकी

हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने गुरुवार को राज्यसभा की कार्यवाही का संचालन किया। इसका वीडियो इंदु गोस्वामी ने खुद सोशल मीडिया में शेयर किया है। इस पर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। राज्यसभा के सभापति ने हिमाचल के कांगड़ा से संबंध रखने वाली इंदु गोस्वामी को उप सभापति के पैनल में शामिल कर रखा है। ऐसे में उन्होंने सभापति की गैर मौजूदगी में राज्यसभा की कार्यवाही का संचालन किया। छोटे से पहाड़ी राज्य हिमाचल के लिए यह गौरव की बात है। साल 2020 में चुनी गई सांसद बता दें कि इंदु गोस्वामी मार्च 2020 में राज्यसभा सांसद चुनी गई। अगले साल उनका छह साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इंदु गोस्वामी हिमाचल में वर्ष 1998 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की टीम की सदस्य रह चुकी हैं। साल 2017 में वह प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष रह चुकी है। अब वह महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री भी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *