राहुल बोले- कांग्रेस के सामने BJP-RSS मजाक:हम अंग्रेजों से लड़े, इन्होंने देश को तोड़ा; 2-3 बिजनेसमैन ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह काम कर रहे

नई दिल्ली में राहुल गांधी ने गुरुवार को कांग्रेस जिला अध्यक्षों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारे सामने BJP-RSS मजाक हैं। हमारी पार्टी ने ब्रिटिश साम्राज्य से लड़ाई की और अंग्रेजों को देश से भगाया। लेकिन भाजपा सिर्फ देश को तोड़ने का काम कर रही है। राहुल ने कहा कि देश में इस समय दो विचार है। एक तरफ RSS की विचारधारा, जो तानाशाही, भेदभाव और कमजोर वर्गों का दमन कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस की सोच, जिसने हमें आजादी दिलाई और सभी को समान मानती है। राहुल ने आगे कहा;- आज 2-3 बड़े बिजनेसमैन ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह काम कर रहे हैं। वे मीडिया, टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर, जमीन, पोर्ट और रक्षा सौदे तक सबकुछ खरीद रहे हैं । इस बैठक में 13 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों के 338 जिला कांग्रेस अध्यक्ष शामिल हुए। अगली दो बैठक 3 और 4 अप्रैल को होंगी। बैठक के बाद राहुल गांधी ने अपने व्हाट्सएप चैनल पर पोस्ट किया कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष पार्टी की नींव हैं। राहुल की संबोधन की 3 बड़ी बातें… 1. हम सबको सामान अधिकार दिलाना चाहते हैं: हमारी लड़ाई सिर्फ RSS-BJP के खिलाफ नहीं है, बल्कि एक ऐसे भारत के लिए है। जहां हर नागरिक, हर समुदाय को सपने देखने और उन्हें पूरा करने का अधिकार हो। हम मिलकर एक मजबूत कांग्रेस और न्यायपूर्ण भारत बनाएंगे। 2. कमजोर की मदद करना कांग्रेस का अहम काम: कांग्रेस की विचारधारा या कमजोर लोगों पर हमला होगा, तो जिला कांग्रेस समिति (DCC) के प्रमुख उनका बचाव करेंगे। हम BJP को हराने में सक्षम हैं, लेकिन बिना मजबूत जिला इकाइयों के हम ऐसा नहीं कर सकते। हम जिला अध्यक्षों से उम्मीद करते हैं कि वे पार्टी को बढ़ाएं, ज्यादा सदस्य जोड़ें और योग्य नेताओं को आगे लाएं। 3. कार्यकर्ताओं को सभी साधन देंगे: कांग्रेस जिला अध्यक्षों को अपने जिले को ऐसे चलाना चाहिए, जहां हर व्यक्ति परिवार का हिस्सा महसूस कर सके। हम आपको सभी साधन देंगे, ताकि आप अच्छा काम कर सकें। खड़गे बोले- कांग्रेस की लड़ाई संसद के अंदर भी और बाहर भी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में 100 सीट मिलीं, अगर हमने और मेहनत की होती तो 20-30 सीट और जीतकर सरकार बना सकते थे। कांग्रेस की लड़ाई संसद के अंदर और बाहर बीजेपी और RSS दोनों से है। खड़गे ने आगे कहा- लोकसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन ने एकजुट होकर बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ा और उसे 240 सीटों पर रोक दिया। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी को 20-30 सीटें और मिल गई होतीं तो एक वैकल्पिक सरकार बनाई गई होती। ——————————————————- ये खबर भी पढ़ें… योगी बोले- राहुल जैसे नमूने जरूर रहने चाहिए:मथुरा में कोर्ट का आदेश मान रहे, वरना बहुत कुछ हो जाता सीएस योगी लगातार यूपी के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बना चुके हैं। उन्होंने 19 मार्च को सीएम के रूप में 8 साल पूरे कर लिए। इस मौके पर योगी ने ANI को एक लंबा इंटरव्यू दिया। इसमें योगी पूरे तेवर में खुलकर बोले। हर सवाल का बेबाकी से जवाब दिया। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *