केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 29 दिसंबर को इंदौर आएंगे। वे यहां डॉ. आम्बेडकर नगर, महू में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मंत्री सिंह रात्रि विश्राम महू में ही करेंगे। वे अगले दिन 30 दिसंबर को सुबह उज्जैन जाएंगे। दोपहर में उज्जैन से वापस इंदौर आकर दिल्ली के लिए रवाना होंगे।


