झुंझुनूं | देरवाला के इंदौरिया गुरुकुल स्कूल में रविवार को बसंत पंचमी पर्व मनाया। विद्यालय निदेशक अमित कुमार शर्मा ने मां सरस्वती की पूजा की। कैलाश शर्मा ने बसंत पंचमी के वैज्ञानिक, आध्यात्मिक व धार्मिक महत्व की जानकारी दी। शिक्षाविद् गिरधारीलाल ने छात्रों को बसंत ऋतु के बारे में बताया। सुरेश कुमार ने बसंत ऋतु व छात्र जीवन पर केंद्रित एक मारवाड़ी कविता का वाचन किया। इस दौरान सांस्कृतिक प्रभारी रीना पूनिया के निर्देशन में विद्यार्थियों ने एकल व समूह नृत्य की प्रस्तुति दी। इस दौरान प्रधानाचार्य मुकेश कुमार, प्रधानाध्यापक कुलदीप जांगिड़, धर्मेंद्र शर्मा, सुनील गोदारा, सुनील महला, सतेंद्र कुमार, रविंद्र सिंह, सीपी सैनी, वीरेंद्र, संजय कुमावत, रविंद्र कुमार, चंद्रभान, अखिलेश, विनोद कुमार, नवीन कुमार आदि मौजूद थे।


