झुंझुनूं | लावरेश्वर महादेव मंदिर के सामने स्थित चौथमल गोयनका नोहरा में चल रही कथा में विप्र सेना में कथा वाचक बाल व्यास श्रीकांत शर्मा का सम्मान किया। विप्र सेन के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश बसावतिया ने बताया कि कार्यक्रम में दादूद्वारा बगड़ के महामंडलेश्वर डॉ. अर्जुनदास महाराज, अनिल जोशी, राकेश सहल, श्याम सुंदर लालपुरिया आदि मौजूद थे।


