इंदौर अभिभाषक संघ के चुनाव अगले महीने होने वाले हैं। सोमवार को चुनाव कराने के लिए गठित की गई चुनाव समिति की बैठक हुई। मुख्य मुद्दा यह आया कि मतदान करने के लिए चुनाव पेटियां ही नहीं हैं। दरअसल, पिछली बार हुए चुनाव को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। हाई कोर्ट ने चुनाव पेटियों को कब्जे में लेने के आदेश रजिस्ट्रार को दिए थे। मुख्य चुनाव अधिकारी और उनकी टीम को चुनाव कार्यक्रम जारी करना है, लेकिन अभी पेटियों की व्यवस्था नहीं हुई है। मुख्य चुनाव अधिकारी विवेक बापना, महेंद्र मौर्य ने इस समस्या को लेकर स्टेट बार काउंसिल को पत्र लिखा है। मुख्य चुनाव अधिकारी ने 9 सदस्यों की टीम तय कर ली है। इनमें घनश्याम गुप्ता, महेंद्र मौर्य, नंदकिशोर जाट, लक्ष्मीनारायण यादव, कन्हैयालाल शर्मा, चेतन निगम, मनोज भोपते, संदेश एकतारे व विकास डागा शामिल हैं।


