इंदौर एयरपोर्ट ने बनाया रिकॉर्ड,यात्रियों की संख्या 40 लाख पार:इस साल रोजाना 11 हजार से ज्यादा लोगों ने किया सफर; फरवरी से 24 घंटे खुला रहेगा एयरपोर्ट

इंदौर एयरपोर्ट के हवाई इतिहास में 2025 सबसे खास बनने जा रहा है। इंदौर एयरपोर्ट के 87 सालों के इतिहास में पहली बार यात्रियों की संख्या 40 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी से मिली जानकारी के अनुसार, 1 जनवरी 2025 से 30 नवंबर 2025 तक इंदौर एयरपोर्ट से कुल 40 लाख 47 हजार 358 यात्रियों ने सफर किया है। इस अवधि में करीब 30 हजार उड़ानों का संचालन हुआ। औसतन पूरे साल इंदौर से रोजाना 11 हजार से ज्यादा यात्री और 82 उड़ानें संचालित रहीं। सिर्फ नंवबर में 40.47लाख लोगों ने की यात्रा एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक जनवरी से नवंबर तक इंदौर एयरपोर्ट से कुल 40.47 लाख यात्रियों ने यात्रा की। नवंबर अकेला ऐसा महीना रहा, जिसमें 4.23 लाख यात्रियों ने उड़ान भरी और 2,973 फ्लाइट्स संचालित हुईं। यह अब तक किसी एक माह का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। रिकॉर्ड साल के बीच दिसंबर की शुरुआत में इंदौर एयरपोर्ट ने एक असामान्य स्थिति भी देखी। 3 से 23 दिसंबर के बीच इंदौर से 250 से अधिक उड़ानें रद्द हुईं। इसका सबसे ज्यादा असर दिल्ली और मुंबई रूट पर पड़ा, जहां रोजाना 6 से 8 उड़ानें निरस्त होती रहीं। नवंबर में जहां प्रतिदिन औसतन अधिक उड़ानें संचालित हो रही थीं, वहीं, दिसंबर के पहले पखवाड़े में यह संख्या घटकर औसतन 79 उड़ानें प्रतिदिन रह गई। 8 घंटे बंद रहता है एयरपोर्ट इंदौर एयरपोर्ट पर रनवे मरम्मत का कार्य चल रहा है। इसी कारण एयरपोर्ट रात 10:30 बजे से सुबह 6:30 बजे तक बंद रहता है, जिससे रात की उड़ानों का संचालन नहीं हो पा रहा है। फरवरी से एयरपोर्ट के पुनः रात में चालू होने की संभावना है, जिससे उड़ानों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। सितंबर में सबसे कम यात्रियों ने किया सफर सितंबर माह में देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से कुल 2,393 उड़ानों का संचालन हुआ, जिनमें 3 लाख 35 हजार 933 यात्रियों ने यात्रा की। इसकी तुलना में अगस्त में 2,500 उड़ानें संचालित हुई थीं और 3 लाख 61 हजार 30 यात्रियों ने सफर किया था। इस प्रकार, एक माह में 107 उड़ानें और 25,097 यात्रियों की कमी दर्ज की गई। प्रतिशत के लिहाज से यात्रियों की संख्या में 7 प्रतिशत और उड़ानों की संख्या में 4.3 प्रतिशत की गिरावट आई। 2019 और 2023 के आंकड़े साल 2023 में इंदौर एयरपोर्ट से 35 लाख 39 हजार 406 यात्रियों ने सफर किया था, जो उस समय तक का सबसे बड़ा आंकड़ा था। इससे पहले वर्ष 2019 में 30 लाख 24 हजार 364 यात्रियों ने यात्रा की थी। 20 से अधिक शहरों से सीधा कनेक्शन इंदौर से देश और विदेश के 20 से अधिक शहरों के लिए सीधी उड़ानें संचालित हो रही हैं। इनमें दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, चंडीगढ़, जम्मू, जयपुर, जोधपुर, रीवा, जबलपुर, ग्वालियर, रायपुर, कोलकाता, लखनऊ, प्रयागराज, अहमदाबाद, नागपुर, गोवा, उदयपुर, शिर्डी, गोंदिया और शारजाह शामिल हैं। रात की उड़ानें बंद होने के बावजूद बढ़ रहे यात्री ट्रैवल एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अमोल कटारिया ने बताया कि 28 अक्टूबर से लागू विंटर शेड्यूल के तहत रनवे सुधार कार्य को देखते हुए रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक उड़ानों के संचालन पर रोक लगाई गई है। इसके चलते अब 24 घंटे संचालित रहने वाला एयरपोर्ट केवल 18 घंटे ही सक्रिय है। इसके बावजूद यात्रियों और उड़ानों की संख्या में वृद्धि दर्ज होना न केवल एविएशन उद्योग, बल्कि पर्यटन और स्थानीय व्यापार के लिए भी सकारात्मक संकेत है। जनवरी से नवंबर 2025 तक यात्री और उड़ानें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *