इंदौर एयरपोर्ट पर आज मनाया जाएगा यात्री सेवा दिवस:तिलक लगाकर होगा स्वागत, बच्चों के लिए क्विज और चित्रकला प्रतियोगिता

इंदौर का देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट प्रबंधन आज यात्री सेवा दिवस मना रहा है। इस दौरान इंदौर आने और यहां से जाने वाले यात्रियों का विशेष सत्कार किया जाएगा। उनका तिलक लगाकर स्वागत होगा, तो यात्रियों के अनुभव को और बेहतर बनाने एवं मजबूत करने के लिए कई कार्यक्रमों की योजना है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने देश के सभी हवाई अड्डों को बुधवार को यात्री सेवा दिवस मनाने के निर्देश दिए हैं। इंदौर एयरपोर्ट के डायरेक्टर वीके सेठ ने बताया कि इस मौके पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। प्रमुख रूप से यात्रियों का तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया जाएगा। बच्चों के लिए क्विज और पेंटिंग प्रतियोगिता उन्होंने बताया कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधारोपण किया जाएगा। झाबुआ के लोक कलाकार लोकनृत्य की प्रस्तुतियां देंगे। बच्चों के लिए क्विज और पेंटिंग प्रतियोगिता, एयरपोर्ट ब्रांडिंग फोटो बूथ भी रहेगा, जहां यात्री सेल्फी ले सकेंगे। इसके अलावा रक्तदान शिविर और मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर शामिल हैं। नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित होगा सेठ ने बताया कि इस मौके पर विशेष रूप से टैक्सी एवं ऑटो चालकों के लिए नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसके अलावा कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों काे एयरपोर्ट का भ्रमण भी कराया जाएगा। एएआई का पहला जीरो वेस्ट एयरपोर्ट सेठ ने कहा कि यात्री सेवा दिवस हमारे लिए यात्रियों की सुविधा और समुदाय की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर है। इंदौर एएआई का पहला जीरो वेस्ट एयरपोर्ट है, सतत विकास और यात्री-हितैषी सुविधाएं उपलब्ध कराने में अग्रणी रहा है। सुविधाएं मुहैया कराना हमारा ध्येय है। कार्यक्रम के दौरान यात्री फीडबैक अभियान और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ब्लॉग्स के माध्यम से इंदौर एयरपोर्ट पर उपलब्ध सुविधाओं और सुखद यात्रा अनुभव को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *