नेपानगर में एक दिन में तीन सांपों का रेस्क्यू:मसक एरिया और संजय नगर से मिले नाग और अजगर, सर्प मित्र ने जंगल में छोड़ा

मध्य प्रदेश के नेपानगर में मंगलवार को तीन अलग-अलग स्थानों से सांपों को रेस्क्यू किया गया। सर्प मित्र एरिक साइमन को सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे। मसक एरिया में राम मंदिर रोड स्थित भगवान पाटील के घर से दो नाग मिले। संजय नगर से एक अजगर को पकड़ा गया। राम मंदिर क्षेत्र से एक घोड़ा पछाड़ सांप भी मिला। सर्प मित्र ने करीब दो घंटे की मेहनत के बाद सभी सांपों को पकड़कर सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया। नेपानगर चारों ओर से वन क्षेत्र से घिरा होने के कारण बारिश के मौसम में यहां अक्सर सांप और अजगर आबादी वाले क्षेत्रों में निकल आते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *