इंदौर एयरपोर्ट पर सुबह देरी से मिल रहा खाना:यात्री ने एविएशन मिनिस्टर, एयरपोर्ट अथॉरिटी से की शिकायत

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर फूड काउंटर्स की मनमानी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह जल्दी एयरपोर्ट पहुंचने वाले यात्रियों को कई काउंटर्स सुबह 7:30 बजे से पहले खाना और पेय पदार्थ उपलब्ध नहीं कराते। इस अव्यवस्था से नाराज एक यात्री ने शिकायत सिविल एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) और संबंधित विभागों को की है। संजू मेनन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि एयरपोर्ट के फूड काउंटर्स अपनी सुविधानुसार ऑर्डर लेने में देरी कर रहे हैं, जिससे सुबह की उड़ानों से यात्रा करने वाले यात्रियों को समस्या हो रही है। उन्होंने शिकायत में बालाजी नामक फूड काउंटर का फोटो भी साझा किया और एविएशन मिनिस्टर, एयरपोर्ट अथॉरिटी, डीजीसीए, रीजनल डायरेक्टर, एयरपोर्ट प्रबंधन और सभी एयरलाइंस को टैग करते हुए व्यवस्था में सुधार की मांग की। एयरपोर्ट प्रबंधन ने कहा- शिकायत को गंभीरता से लिया गया शिकायत सामने आने के तुरंत बाद इंदौर एयरपोर्ट प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लिया। प्रशासन ने यात्रियों से खेद व्यक्त किया और कहा कि सुबह 7:30 बजे से पहले फूड काउंटर्स द्वारा ऑर्डर न लेने की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। सभी कंसैशनियर्स से चर्चा कर सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी आउटलेट्स निर्धारित समयानुसार खुलें। एयरपोर्ट प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में ऐसी असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। सभी फूड काउंटर्स को निर्देश दिए गए हैं कि एयरपोर्ट खुलने के समय से ही वे सेवा शुरू करें, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। रायपुर से गोवा उड़ान निरस्त, यात्रियों को परेशानी इसी बीच कल रायपुर और गोवा मार्ग की उड़ानों में भी समस्या रही। इंडिगो एयरलाइंस की रायपुर-इंदौर-गोवा फ्लाइट रायपुर में तकनीकी खराबी के कारण चार घंटे देरी से इंदौर पहुंची। इसके कारण गोवा जाने और वापस आने वाली फ्लाइट को निरस्त कर दिया गया। इससे गोवा जाने वाले यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा किया। एयरलाइन ने यात्रियों को रिफंड और री-बुकिंग का विकल्प दिया। गोवा से आने वाली फ्लाइट निरस्त होने से इंदौर आने वाले यात्री गोवा में फंस गए। प्रशासन ने बताया कि ये यात्री आज इंदौर पहुंचेंगे और इंदौर से गोवा जाने वाले यात्री भी आज ही रवाना होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *