मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को इंदौर और नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करते हुए विधायक, एसपी-कलेक्टर को जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए जन संवाद करने की नसीहत दी है। सीएम ने कहा कि विधायक अपने क्षेत्र के अधिकारियों के साथ बैठकर आम जनता से नियमित मेल-मुलाकात करें, उनकी बात सुनें और समस्याओं का समाधान कराएं। सीएम ने सभी विधायकों को अपने-अपने विस क्षेत्र के विकास का विजन डॉक्यूमेंट जल्द बनाकर देने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि विधायक चाहें तो अपने क्षेत्र में जनहित से जुड़ा कोई नवाचार भी कर सकते हैं। सांसद-विधायक चाहते हैं कि जनहित में कोई तहसील, जिले या संभाग में बदलाव किया जाए, तो जल्द ही इसके लिखित प्रस्ताव परिसीमन आयोग को दे दें। नर्मदापुरम : विधायक ने मांगा सिविल हॉस्पिटल
सोहागपुर विधायक ने माखननगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड कर 50 बेड का सिविल हॉस्पिटल बनाने की जरूरत बताई।
बनखेड़ी तहसील में आईटीआई केंद्र खोलने की मांग हुई।
सोहागपुर व माखन नगर में नए सरकारी दफ्तरों के भवन के 10 करोड़ की मंजूरी लंबित होने की बात सामने आई तो सीएम ने पीएस राजस्व को कार्यवाही के निर्देश दिए। इंदौर :शाह ने उठया – ताप्ती परियोजना का मामला


