साईं सेवा समिति द्वारा तेरह दिवस पैदल यात्रा इंदौर से शिरडी के बीच ठीकरी से 10 किलोमीटर दूर पर गायत्रीधाम पर श्री पूज्य सांई शिक्षा समिति द्वारा भक्तों को गुलाब जामुन, उसल पोहे का नाश्ता देकर स्वागत किया गया। श्री पूज्य साईं शिक्षा समिति के अध्यक्ष बीसी सोनी, आकाश तिवारी, राजेश जैन, गोलू तिवारी और अन्य सदस्य मौजूद थे। साईं यात्रा में छोटू शुक्ला, प्रकाश तोमर, सतीश बंसल, संतोष तोमर, राजू सूर्यवंशी, अनिल परिहार, सोहन दरबार, सुनील परिहार के साथ ही व्यवस्था में भारत रघुवंशी, राजेश चौहान, विष्णु प्रजापत, अभियंत शुक्ला जुटे हुए हैं।


