पाटन-शहपुरा तहसील में फसल नुकसानी का सर्वे शुरू:बारिश-ओले से मटर, मसूर, चना और गेहूं की फसलें हुई प्रभावित

जबलपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। अब जिला प्रशासन ने नुकसान को लेकर सर्वे शुरू कराया है जिसकी रिपोर्ट प्रदेश शासन को सौंपी जाएगी। दरअसल, शुक्रवार रात और शनिवार को पूरे दिन जबलपुर जिले में बारिश हुई थी। जिसके कारण पाटन और शहपुरा तहसील क्षेत्र के कई किसानों के खेतों में लगी फसलें प्रभावित हो गई थी। जिला प्रशासन करा रहा फसलों का सर्वे बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों के खेत में लगी मटर, मसूर व चना सहित गेहूं की भी फसलों को नुकसान हुआ है.।किसानों की फसलों को कितना नुकसान हुआ है। इसकी जानकारी हासिल करने के लिए जिला प्रशासन ने कृषि विभाग के साथ अन्य विभागों को भी लगा दिया है। अपर कलेक्टर मीशा सिंह ने बताया- पाटन-शहपुरा तहसीलों में ओलावृष्टि की जानकारी आई है। कृषि विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को सर्वे के लिए कहा गया है। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद शासन को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। किसानों ने की थी सर्वे की मांग ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों ने कलेक्टर से मांग की थी कि उनके नुकसान का आंकलन कर मुआवजा दिलाया जाए। मुआवजे की राशि से वह अपने नुकसान की न केवल भरपाई कर पाएंगे बल्कि आगामी फसल के उत्पादन की भी तैयारी हो सकेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *