विश्वविद्यालय प्रांगण में 14 दिसंबर को UCMASअंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें भारत और 30 देशों के लगभग 6000 से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 8 मिनट में 200 अर्थमेटिक सवालों को हल करना था। 15 दिसंबर को प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, इसमें लगभग 1250 ट्रॉफी का वितरण किया गया। इंदौर मध्यप्रदेश से जानकी सेना संगठन इंदौर इकाई की महिला अध्यक्ष शिल्पी शर्मा और संगठन के वरिष्ठ संरक्षक राकेश शर्मा की पुत्री सोनाक्षी शर्मा ने भी UCMAS की प्रतियोगिता में भाग लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त कर इंदौर का नाम देश और विदेश में रोशन किया। संगठन के सदस्यों ने सोनाक्षी के उज्वल भविष्य के लिए और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इंदौर का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।


