टीकमगढ़ में मेला घूमने गई 13 वर्षीय बच्ची घायल:झूले में फंसकर सिर के बाल उखड़े, गंभीर हालत में झांसी रेफर

जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र के कुर्राई गांव के पास लगे मेले में रविवार शाम करीब 5 बजे हादसा हो गया। मेला में झूला झूल रही 13 साल की बच्ची के सिर के बाल झूले में फंस गए। घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। दरअसल, कुर्राई और बर्मा ताल गांव के बीच स्थित प्राचीन बगराज माता मंदिर में 6 से 15 दिसंबर तक सतचंडी महायज्ञ, श्रीमद् भागवत कथा, रामलीला का आयोजन चल रहा है। आज भंडारे के समापन पर शाम को मेला में 13 साल की बच्ची झूला झूल रही थी। बाल फंसने से हादसा इस दौरान अचानक हादसा हो गया। घटना में बच्ची के सिर के पूरे बाल झूले में फंस गए और बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने बच्ची को जिला अस्पताल भेजा। उसकी हालत गंभीर होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि बच्ची की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। परिजनों के साथ गई थी मेला स्थानीय रमेश रजक ने बताया कि 13 वर्षीय चाहत पिता रामकुमार सेन बैदऊ गांव की निवासी है। हाल में वह दिगौड़ा में रहती है। आज शाम करीब 5 बजे कुर्राई मेला में अपने परिजनों के साथ गई थी। मेला में वह झूला झूल रही थी। उसी समय उसके बाल झूला में फंस गए। घटना में बच्ची के सिर से सारे बाल उखड़ गए। घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल में किया प्राथमिक इलाज परिजन शाम करीब 6 बजे बच्ची को जिला अस्पताल लेकर आए। डॉक्टर्स ने उसका प्राथमिक इलाज किया। बच्ची की हालत गंभीर होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *