इंदौर की सबसे बड़ी चोरी:कारोबारी को बेहोशी की दवा दी, फिर डेढ़ करोड़ का माल ले गया

इंदौर के रियल एस्टेट कारोबारी अनीस मोहम्म्द को खाने में बेहोशी की दवाई देकर नौकर दीपेश थापा दोस्त के साथ मिलकर डेढ़ करोड़ का माल ले गया। ये इंदौर की सबसे बड़ी चोरी है। आरोपी 75 लाख के जेवर, 19 लाख नकद, 10 लाख की घड़ियां और गाड़ी ले गया। आरोपी दीपेश 1 दिसंबर से ही काम कर रहा था। उन्होंने उसे महू स्थित सिक्योरिटी एजेंसी के हेमंत पंवार के माध्यम से नौकरी पर रखा था। चोरी के बाद आरोपी ने एजेंसी संचालक को खबर कर दी कि अब वहां काम नहीं करेगा। एजेंसी की टीम कारोबारी के घर पहुंची तो पूरा घर अस्त-व्यस्त और कारोबारी बेहोश मिले। नशा इतना तेज था कि वे करीब 24 घंटे तक बेहोश रहे। खाना खाते ही चक्कर आने लगे, दीपेश ने ही मुझे सुलाया कारोबारी ने बताया कि एक माह से पत्नी महू में रह रही है। दीपेश ही घर के काम करता था। गुरुवार शाम खाने के बाद मुझे चक्कर आने लगे तो मुझे बेडरूम में सुला दिया। फिर एक दोस्त को बुलाया। दोनों ने अलमारियां खंगाली फिर गार्ड्स को चकमा देकर थार से भाग गए।
आरोपी दीपेश 4-5 दिन से दे रहा था दवा
आरोपी द्वारा नौकरी छोड़ने की खबर देने के बाद एजेंसी संचालक हेमंत ने शुक्रवार को सेल्स हेड को उनके घर भेजा। वे ही अनीस को अस्पताल ले गए। आरोपी उन्हें 4-5 दिन से दवाई दे रहा था। वे 24 घंटे बाद होश में आए। डीवीआर भी पानी में फेंकी
आरोपी ने फुटेज डिलीट करने डीवीआर बाल्टी में डाल दी। एक कैमरे में डीवीआर का कनेक्शन नहीं था, उसमें वारदात कैद हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *