इंदौर के नयापुरा में रहने वाले एक गैरेज संचालक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि उनके जीजा से कहासुनी के बाद इस तरह का कदम उठा लिया। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
चंदन नगर पुलिस के मुताबिक सिरपुर में रहने वाले शंकर उर्फ खलीफा पुत्र कन्हैयालाल निवासी नयापुरा ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह अपनी मां के साथ रहते थे। करीब 12 बजे उनका शव घर में ही फंदे पर लटके मिला। परिचित लोगो ने बताया कि उनकी जीजा से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह डिप्रेशन में थे। शंकर की शादी नही हुई थी। उनके परिवार में भाई है जो अलग अपनी पत्नी ओर परिवार के साथ रहते है।
किसान की हादसे में मौत
इंदौर से पीथमपुर जा रहे एक किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। रात करीब 9 बजे के लगभग उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। पुलिस के मुताबिक हेमराज(30)पुत्र रघुनाथ झोपे निवासी पंधाना अपने ससुराल में इंदौर आया था।
यहां से सिमरोल के रास्ते पीथमपुर जा रहा था। तभी उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में मौके पर ही हेमराज की मौत हो गई। परिवार के मुताबिक पत्नी मायके में ही थी। वहीं परिवार में एक बेटा ओर छोटा भाई है। माता-पिता पंधाना में ही रहते है।


