धार में पाइप चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 16 पाइप बरामद किए, बदमाश दौलतपुरा और आनंदखेड़ी के रहवासी

धार जिले की दसई चौकी पुलिस ने सोमवार को दौलतपुरा तालाब से पाइप चोरी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 16 पाइप बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 12 हजार रुपए है। यह मामला तब सामने आया जब ग्राम दंतोली निवासी शक्तिसिंह राठौर ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 25 नवंबर की रात उनके खेत से, जो दौलतपुरा तालाब के पास स्थित है, बदमाशों ने पानी की मोटर और पाइप चोरी कर लिए थे। आरोपी चोरी करना स्वीकार किया पुलिस ने दौलतपुरा निवासी रामसिंह पिता अंबाराम खराड़ी और आनंदखेड़ी निवासी दिनेश पिता नंदनराम बारिया को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया, जिसके बाद उनके पास से चोरी किए गए सभी 16 पाइप बरामद कर लिए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *