इंदौर के परदेशीपुरा में टेक्सटाइल फैक्ट्री में आग:लाखों का माल जलकर खाक, 2 फायर ब्रिगेड ने 3 घंटे में पाया आग पर काबू

इंदौर के परदेशीपुरा क्षेत्र स्थित शिवाजी नगर इलाके में मंगलवार देर रात एक टेक्सटाइल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर फैक्ट्री में रखा लाखों रुपए का कच्चा माल, कपड़ा और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड को रात करीब 11 बजे भावना टेक्सटाइल्स नाम की फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फैक्ट्री में आग तेजी से फैल चुकी थी, जिस पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों को करीब तीन घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान लगभग 20 हजार लीटर पानी का इस्तेमाल कर आग को पूरी तरह बुझाया गया। शॉर्ट सर्किट से लगी आग प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फायर कर्मियों के अनुसार आग में फैक्ट्री में रखा कच्चा मटेरियल, कपड़ा और अन्य जरूरी सामान जल गया, जिससे लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री भावना जैन की है। आग की सूचना मिलने पर जैन परिवार के सदस्य भी देर रात मौके पर पहुंचे। घटना के समय फैक्ट्री में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, क्योंकि रात में सभी कर्मचारी फैक्ट्री से जा चुके थे। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *