इंदौर के संस्था मातृभूमि की सार्थक पहल:मकर संक्रांति पर बच्चों को बांटी पतंग और देसी मांझा, चाइनीज मांझे के खिलाफ दिलाई शपथ

मकर संक्रांति पर संस्था मातृभूमि ने एक अच्छी पहल की। संस्था ने बच्चों को पतंग और देसी मांझा वितरित किए, साथ ही उन्हें चाइनीज मांझे के उपयोग से दूर रहने की शपथ भी दिलाई। यह कार्यक्रम बच्चों में पर्यावरण और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता जागृत करने का प्रयास था। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही, जिनमें संस्था मातृभूमि के अध्यक्ष सुरजीत सिंह वालिया, विधायक प्रतिनिधि चंदू कुंजीर, रानी उपाध्याय, निलेश जायसवाल, ओम पानेरी, प्रदीप द्विवेदी, जयदीप पवार, अजय शर्मा और सतीश कुशवाह प्रमुख रहे। इस अवसर पर कई अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे। कुजीर ने कहा कि यह पहल विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि चाइनीज मांझे से हर साल कई पक्षियों और लोगों की जान जाती है। देसी मांझे को बढ़ावा देकर संस्था ने त्योहार की खुशियों को सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल बनाने का संदेश दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *