इंदौर खजराना के पटेल नगर में लगी आग:रहवासी क्षेत्र में उठा धुएं का गुबार,फायर बिग्रेड की टीमें पहुंचीं, आग पर काबू पाया

इंदौर के खजराना इलाके में बुधवार शाम एक गोदाम में आग लग गई। आग की सूचना के बाद यहां फायर की टीमें रवाना हुईं और आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण अभी सामने नहीं आ पाया है। सूचना के बाद थाना प्रभारी और अन्य लोग मौके पर पहुंचे हैं। कलेक्टर शिवम वर्मा ने घटना को लेकर जांच के आदेश भी दिए हैं।
फायर बिग्रेड के मुताबिक घटना शिफा अस्पताल के पीछे पटेल मार्केट की है। यहां पर तेल के साथ अन्य सामान के गाेदाम बने हुए हैं। बुधवार को अचानक यहां पर आग लग गई। टीआई मनेाज सेंधव ने बताया कि बारात में पायरो जलते है उसके गोदाम में लगी थी। अब काबू पा लिया गया है। पायरो फूटते हैं। इसलिए अदंर से आतिशबाजी जैसी आवाजें आ रही है। इसके कारण अफरातफरी मची हुई थी। आग में किसी तरह की जनहानि नही हुई है। देखिए आग की तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *