पन्ना टाइगर रिजर्व का बाघ पी-243 गंभीर घायल:आपसी संघर्ष में लगी चोट, सिर का घाव लगातार बढ़ रहा; वीडियो आया सामने

पन्ना टाइगर रिजर्व का लोकप्रिय बाघ पी-243 गंभीर रूप से घायल हो गया है। बाघ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसकी हालत काफी नाजुक दिख रही है। हालांकि, प्रबंधन लगातार बाघ के इलाज और देखभाल की बात कह रहा है। आपसी संघर्ष से चोट की संभावना नियमित मॉनिटरिंग के दौरान बाघ पी-243 को गंभीर अवस्था में देखा गया। उसके सिर पर गहरे चोट के निशान हैं। बताया जा रहा है कि यह चोट आपसी संघर्ष के कारण लगी थी। प्राथमिक उपचार के बाद बाघ पहले स्वस्थ हो गया था, लेकिन अब उसकी हालत फिर से बिगड़ गई है। बाघ पी-243 पन्ना टाइगर रिजर्व के सबसे सक्रिय और अक्सर दिखाई देने वाले बाघों में से एक है। यह रिजर्व आने वाले पर्यटकों के लिए हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहा है। इस वजह से उसकी अचानक बिगड़ी हालत ने वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों को चिंतित कर दिया है। बाघ के सिर पर लगा गहरा घाव पन्ना टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर मोहित सूद ने बताया कि बाघ के सिर पर गहरा घाव है, जिसकी लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने जानकारी दी कि वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा डार्ट के माध्यम से एंटीबायोटिक और अन्य आवश्यक दवाएं दी जा रही हैं। मोहित सूद ने यह भी बताया कि बाघ की स्थिति के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है और उनके निर्देशानुसार आवश्यक निगरानी की जा रही है। पन्ना के इस प्रतिष्ठित बाघ के स्वास्थ्य पर देशभर के वन्यजीव प्रेमियों की नजरें टिकी हुई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *