इंदौर दूषित पानी से मौतें, उमरिया में कांग्रेस का प्रदर्शन:मानपुर विधायक मीना सिंह के बंगले के सामने घंटा बजाकर जताया विरोध

उमरिया में कांग्रेस ने इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों और पत्रकारों से कथित बदसलूकी के विरोध में प्रदर्शन किया। रविवार को मानपुर विधायक मीना सिंह के बंगले के सामने किया गया। कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ जमकर की नारेबाजी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता विधायक के बंगले के बाहर जमा हुए। उन्होंने कैलाश विजयवर्गीय के विरोध में नारेबाजी की और घंटा बजाकर अपना विरोध दर्ज कराया। सुरक्षा के मद्देनजर विधायक मीना सिंह के बंगले के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। जिलाध्यक्ष बोले-जब जनता परेशान थी, सीएम छुट्टियां मना रहे थे कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कोल ने बताया कि इंदौर में दूषित पानी पीने से 16 लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कैलाश विजयवर्गीय ने ‘घंटा’ जैसे शब्द का इस्तेमाल कर पत्रकारों के साथ बदसलूकी की। कोल ने आगे कहा कि जब जनता परेशान थी, तब मुख्यमंत्री मोहन यादव बांधवगढ़ में छुट्टियां मना रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री से जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *