इंदौर बाल गृह से भागा किशोर कुलकर्णी नगर में मिला:छत के रास्ते दीवार फांदकर भागा था किशोर, मानसिक रूप से है कमजोर

इंदौर के बाल गृह समाज कल्याण परिसर से गुरुवार को छत के रास्ते दीवार फांदकर भागा 12 साल का किशोर परदेशीपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलकर्णी नगर में लावारिश घूमते मिला है। किशोर के दिखाई देने की सूचना मिलते ही हीरानगर पहुंच कुलकर्णी नगर पहुंची और उसे अपने साथ थाने ले आई। किशोर के भागने के मामले में बाल गृह के चौकीदार रामसखी सुनहरे की शिकायत पर हीरानगर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया है। पुलिस उसे कल रात से ही तलाश रही थी। किशोर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और देखरेख के लिए ही उसे बाल गृह में रखा गया था। हीरानगर टीआई सुशील पटेल ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 7 बजे बच्चों को भोजन दिया जा रहा था, तब गिनती में एक बच्चा कम निकला। कर्मचारियों ने पूछताछ की तो पता चला कि किशोर नहीं है। पहले उसे कमरे और परिसर में तलाशा गया पर वह कहीं नहीं मिला, तो अन्य बच्चों ने पूछताछ की गई। तब एक बच्चे ने बताया कि शाम को वह छत के रास्ते बाउंड्रीवाल तक पहुंचा और उसे फांदकर भाग गया। रतलाम से आया था किशोर किशोर रतलाम का रहने वाला है और उसे मानसिक स्थिति खराब होने के कारण गृह समाज कल्याण परिषद के सुपुर्द किया गया था। पुलिस ने बताया कि दोपहर में वीरेंद्र नाम का कर्मचारी परिसर की देखरेख कर रहा था। संभवत: सुरक्षा कर्मचारियों की शिफ्ट चेंज होते समय किशोर भाग गया। चौकीदार रामसखी ने परिषद के वरिष्ठ अधिकारियों को किशोर के भागने की सूचना दी। इसके बाद रात में अफसर थाने पहुंचे और एफआईआर कराई। सार्वजनिक स्थानों पर कर रहे तलाश परिषद के कर्मचारी और पुलिस किशोर की तलाश बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कर रहे हैं। टीआई पटेल ने बताया कि विक्षिप्त और बेसहारा अबोध बच्चों को परिषद में रखा जाता है। किशोर को भी इसी तरह से यहां लाया गया था। वह कितने समय से यहां रह रहा था सहित अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *