बालाघाट में एक पिकअप वाहन और स्कूटी की टक्कर हो गई। यह हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के गर्रा मशीनटोला स्थित बंजारी मंदिर के पास हुआ। इस हादसे में स्कूटी सवार सरदार पटेल कॉलेज की तीन छात्राएं और घर के सामने धूप सेंक रही एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे की है। कॉलेज से लौट रही थी छात्राएं हुईं घायल हादसे के बाद सभी चार घायलों को एक स्कूली वैन की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की पहचान गुजरी चौक निवासी प्राची गुप्ता (18) (पिता जयकुमार गुप्ता), नर्मदा नगर निवासी खुशी पटले (18) और बालाघाट निवासी भूमिका बेरा के रूप में हुई है। ये तीनों सरदार पटेल कॉलेज में बीसीए की छात्राएं हैं और कॉलेज से लौट रही थीं। सीमेंट छोड़कर वापस लौट आ रहा था पिकअप गर्रा निवासी गायत्री यादव (29) पति संतोष यादव भी इस हादसे में घायल हुई हैं। वह अपने घर के सामने अन्य महिलाओं के साथ धूप सेंक रही थीं, तभी पिकअप की टक्कर से अनियंत्रित हुई स्कूटी उनसे जा टकराई। पिकअप वाहन (एमपी 50- जेड जे 2638) का चालक गर्रा नदीटोला निवासी राकेश गवने (27) पिता राजेंद्र गवने है। वह गर्रा और बालाघाट के बीच पिकअप चलाता है। राकेश वारासिवनी में सीमेंट छोड़कर वापस गर्रा लौट रहा था, तभी यह दुर्घटना हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाया आरोप घायल छात्राओं ने आरोप लगाया है कि पिकअप चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। वहीं, पिकअप चालक राकेश गवने ने दावा किया कि छात्राएं गलत दिशा से स्कूटी चलाकर आईं और पिकअप से टकरा गईं। कोतवाली पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी है।


