इंदौर नगर निगम ने सभी करदाताओं से वित्तीय वर्ष 2024-25 का संपत्ति कर 31 दिसंबर तक जमा करने की अपील की है। इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, आयुक्त शिवम वर्मा और राजस्व प्रभारी निरंजन सिंह चौहान ने उक्त अपील जारी की है। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2025 से वर्ष 2024-2025 के संपत्ति कर पर सर-चार्ज लागू हो जाएगा। करदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम के सभी जोनल ऑफिस, रजिस्ट्रार ऑफिस और निगम मुख्यालय स्थित सभी कैश काउंटर 31 दिसंबर को देर तक खुले रहेंगे, ताकि करदाताओं को भुगतान में किसी प्रकार की असुविधा न हो।


