ठंड के बढ़ते प्रभाव से बचाव के लिए सामाजिक कार्यकर्ता निर्लेश तिवारी ने अपने पिता स्व आरसी तिवारी ( वरिष्ठ पत्रकार साहित्यकार व सह संचालक कृषि) की स्मृति में अमर सेवाश्रम में बुजुर्गों को गर्म वस्त्र ( सूट व ब्लेज़र) भेंट किए। इस अवसर पर संस्थान की प्रमुख पार्षद कंचन गिदवानी, पूजा बालानी, रचना तिवारी, अंशिका एवं अमोघ आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। संस्था में वृद्धजन की सुविधा के लिए फिजियोथेरेपी सेंटर तथा मेडिटेशन / प्रार्थना कक्ष है। पृथक भोजनशाला है। नि:शक्त सदस्यों को उनके कक्ष में ही भोजन परोसदारी की उत्तम व्यवस्था है। तिवारी परिवार एक दशक से ट्रस्ट में विशेष दिवसों पर सेवा भावना से सक्रिय है।


