इंदौर-मुंबई फ्लाइट विमान उपलब्ध नहीं होने के कारण रद्द:रात को लेट होने के कारण मुंबई फ्लाइट निरस्त; यात्री होते रहे परेशान

इंडिगो एयरलाइंस ने कल रात मुंबई से इंदौर आने वाली अपनी उड़ान को निरस्त कर दिया। इसके लिए कंपनी ने फ्लाइट के अधिक देर से होने और तब तक इंदौर एयरपोर्ट के बंद हो जाने का हवाला दिया। यह विमान रात में इंदौर आकर सुबह वापस मुंबई जाता है, लेकिन रात में विमान के नहीं आने के कारण सुबह जाने वाली उड़ान को भी रद्द करना पड़ा। आने और जाने वाली दोनों उड़ानों के निरस्त होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक, इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट (6ई-225) रात 10.10 बजे मुंबई से इंदौर आती है। रात में विमान यहीं रुकता है और सुबह 6.40 बजे वापस मुंबई जाता है। हालांकि कल शाम से ही इस फ्लाइट का संचालन लेट चल रहा था, इसलिए रात को इसके एक घंटे से अधिक देर से पहुंचने का अनुमान था। इंदौर एयरपोर्ट रात 10.30 बजे बंद हो जाता है, इसे देखते हुए कंपनी ने इस फ्लाइट को निरस्त कर दिया। इसके कारण आज सुबह मुंबई जाने वाली फ्लाइट भी निरस्त करनी पड़ी। इससे रात को मुंबई से आने वाले यात्री वहीं फंस गए और सुबह मुंबई जाने वाले यात्री भी इंदौर में ही अटक गए। कंपनी द्वारा यात्रियों को रिफंड और री बुकिंग का विकल्प दिया गया। मुंबई से आने वाले यात्री आज सुबह की फ्लाइट से इंदौर पहुंचे, वहीं मुंबई जाने वाले यात्रियों को बाद की उड़ानों में शिफ्ट किया गया। इंदौर-मुंबई के लिए शुरू होगी एक और नई फ्लाइट इंदौर से मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। इंडिगो और एयर इंडिया के बाद अब स्टार एयर ने भी इंदौर से मुंबई के लिए सीधी उड़ान शुरू करने का निर्णय लिया है। यह उड़ान 15 जनवरी से सप्ताह में पांच दिन संचालित होगी। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। शुरुआती किराया करीब पांच हजार रुपए रखा गया है। हालांकि, इसके साथ ही कंपनी ने इंदौर–बेंगलुरु की अपनी उड़ान को बंद कर दिया है। उड़ान का शेड्यूल स्टार एयर की यह फ्लाइट शुक्रवार और रविवार को छोड़कर सप्ताह में पांच दिन चलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *