नमस्कार, ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप एक ही जगह पर शहर की दिनभर की बड़ी खबरें रोज शाम 5 बजे पढ़ सकते हैं। इंदौर में कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ…। 1. BJP नेता को थप्पड़ मारने वाली SDM ने रुकवाई ई-रिक्शा BJP नेता को थप्पड़ मारने की घटना के बाद चर्चा में आईं SDM प्रिया वर्मा का एक बार दबंग अंदाज देखने को मिला। शनिवार को वे अपनी सरकारी गाड़ी से कलेक्टर कार्यालय जा रही थीं, तभी उनकी नजर आगे चल रही एक ई-रिक्शा पर पड़ी। ई-रिक्शा में क्षमता से कहीं ज्यादा बच्चे ठूंस-ठूंसकर बैठे हुए थे।पूरी खबर पढ़ें 2. एक तहसीलदार ने समझौता करवाया, दूसरे कब्जा तोड़ने पहुंच गए देवास जिले के सतवास में खुद को आग लगाने वाले व्यास दंपती का इंदौर में इलाज चल रहा है। संतोष व्यास और जयश्री व्यास ने 24 दिसंबर को पेट्रोल छिड़ककर खुद पर आग लगा ली थी।जयश्री की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। इस बीच दैनिक भास्कर को कुछ अहम दस्तावेज मिले हैं। इनमें सामने आया है कि जिस नाली को लेकर पड़ोसियों मोहन और ओमप्रकाश बैरागी से विवाद था, उसका छह माह पहले ही समझौता हो चुका था।पूरी खबर पढ़ें 3. इंदौर में ट्रैफिक सिग्नल से टकराई यात्री बस इंदौर में एक यात्री बस सिग्नल से टकरा गई। हालांकि हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। घटना विजयनगर क्षेत्र में रविवार सुबह करीब 5:30 बजे हुई। उदयपुर से भोपाल जा रही अशोक ट्रैवल्स की एसी स्लीपर बस ट्रैफिक सिग्नल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैफिक सिग्नल टूटकर गिर गया, जबकि बस को भी नुकसान पहुंचा। बस में करीब 35 यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित हैं।पूरी खबर पढ़ें 4. पलासिया सड़क हादसे में इलाजरत युवक की मौत इंदौर के पलासिया इलाके में शनिवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक 18 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रात में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पलासिया थाने के एसआई मदनसिंह बरडे ने बताया कि मृतक की पहचान बबलू (18), पुत्र अर्जुन, निवासी संजीवनी नगर, खजराना के रूप में हुई है।पूरी खबर पढ़ें 5. इंदौर में पुलिस ने ढाबों-होटलों पर छापेमारी की इंदौर में नए साल की तैयारियों के बीच आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात शहर के ढाबों और होटलों में सर्चिंग अभियान चलाया। कलेक्टर और कमिश्नर के आदेशों के अनुसार गाइडलाइन का पालन करते हुए आबकारी विभाग ने विशेष चेकिंग की। आबकारी कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी की टीम ने शहर के अंदर और बाहरी इलाकों में गिल ढाबा, भुक्कड़ ढाबा, मां भवानी ढाबा, हाईवे टच ढाबा, लालटेन ढाबा, शिकार वाड़ ढाबा, 8 PM ढाबा, न्यू सीटिंग जोन ढाबा और कैंडल्स ढाबा सहित अन्य ढाबों पर कार्रवाई की। पूरी खबर पढ़ें 6. इंदौर में कालका माता मंदिर के पुजारी पर एफआईआर विजय नगर स्थित कालका माता मंदिर के पुजारी के खिलाफ पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आखिरकार शनिवार रात पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। यह कार्रवाई मृतका के मायके पक्ष के बयान दर्ज होने के बाद की गई है। विजयनगर पुलिस ने 21 वर्षीय तमन्ना यादव की मौत के मामले में उसके पति राहुल यादव, निवासी रसोमा लैबोरेटरी के पास, कालका माता मंदिर के पुजारी, के खिलाफ प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में केस दर्ज किया है।पूरी खबर पढ़ें 7. हर रविवार जोनवार होगी सफाई मित्रों के साथ पोहा पार्टी स्वच्छता में इंदौर को लगातार अग्रणी भूमिका की ओर ज्यादा सशक्त बनाने के उद्देश्य से रविवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सफाई मित्रों के साथ चाय-पोहा पर चर्चा की। महापौर जोन क्रमांक 15 में आने वाले फूटी कोठी ब्रिज के पास पहुंचे, जहां उन्होंने सफाई मित्रों के साथ मुलाकात की और सफाई को लेकर चर्चा की।पूरी खबर पढ़ें 8. टास्क के नाम से उड़ाए थे महिला के रुपए इंदौर के एरोड्रम में रहने वाली एक महिला से टास्क के नाम पर एनएनएसी कंपनी के मैनेजर ने करीब डेढ़ लाख से ज्यादा की ठगी की थी। इस मामले में एरोड्रम पुलिस की साइबर टीम ने जांच करते हुए अकांउट होल्डरों को पकड़ा है। आरोपियों ने कमीशन के लालच में अपने अकांउट किराए पर दिए थे। आरोपियों ने एटीएम और क्रेडिट कार्ड भी जब्त किए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें 9. पारंपरिक बाजारों को बचाने पीएम को लिखा पत्र ऑनलाइन व्यापार के बेतरतीब विस्तार और उससे प्रभावित होते पारंपरिक बाजारों को लेकर अहिल्या चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के संयुक्त सचिव अक्षय जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने गंभीर चिंता जताई है। पत्र के माध्यम से उन्होंने बताया कि मौजूदा ऑनलाइन व्यापार मॉडल देश के छोटे और मझले दुकानदारों के लिए अस्तित्व का संकट बन चुका है और इसके दुष्परिणाम अब बाजारों में साफ दिखाई देने लगे हैं।पूरी खबर पढ़ें 10. बजरंग दल ने बांग्लादेश हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ ज्ञापन बजरंग दल और धनुर्वेदी गौ रक्षक दल ने पीथमपुर के सेक्टर एक थाने में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में दिया गया। हिंदूवादी नेता मनीष चौबे ने बताया कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने हाल ही में हुई दीपू चंद्र दास की घटना का जिक्र किया, जहां उन्हें कथित तौर पर हिंदू धर्म की बात करने पर मारा गया और फिर पेड़ से लटकाकर जला दिया गया।पूरी खबर पढ़ें


