नमस्कार, ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप एक ही जगह पर शहर की दिनभर की बड़ी खबरें रोज शाम 5 बजे पढ़ सकते हैं। इंदौर में कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ…।
1. इंदौर की केमको फैक्ट्री में आग, तीन मंजिला बिल्डिंग गिरी इंदौर के लसूडिया इलाके में एमआर 11 के पास मंगलवार दोपहर एक बजे चाकलेट फैक्ट्री में भीषण आगजनी की घटना हो गई। सूचना के बाद यहां पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की गाड़ियां पहुंची। आग पर दो घंटे बाद काबू पा लिया गया। जिस बिल्डिंग में आग लगी थी वह पूरी तरह से गिर गई है। जिस बिल्डिंग में फैक्ट्री संचालित थी उसे दिवालीय घोषित किया जा चुका था। हादसे में तीन कर्मचारी घायल हो गए हैं। पूरी खबर पढ़ें 2. इंदौर में कार में मिले 1 करोड़ 18 लाख रुपए इंदौर पुलिस ने एक कार से 1 करोड़ 18 लाख रुपए बरामद किए हैं। यह रकम एक प्लायवुड कंपनी के मालिक की है। पुलिस को शक है कि पैसा हवाला का हो सकता है। सोमवार देर रात कनाड़िया थाना पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक टाटा नेक्सॉन कार (MP09 DR-8271) को रोका। कार में तीन युवक थे। पुलिस ने डिक्की खुलवाकर देखा तो उसमें बड़े से बैग में 1 करोड़ 18 लाख रुपए रखे पाए गए।पूरी खबर पढ़ें 3. इंदौर में दूषित पानी से 35 से ज्यादा बीमार
इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में सोमवार को दूषित पानी पीने से 35 से अधिक लोग बीमार हुए हैं। सभी अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें से एक नंदलाल पाल (75) की मंगलवार सुबह वर्मा हॉस्पिटल में मौत हो गई। दो अन्य मौतें भी हुई हैं। डॉक्टरों का कहना है कि मौत कॉर्डियक अरेस्ट से हुई है। हालांकि उन्हें दूषित पानी के कारण ही 28 दिसंबर को भर्ती कराया गया था। दो और महिलाओं की भी मौत दूषित पानी पीने से होने का दावा किया जा रहा है।पूरी खबर पढ़ें 4. ट्रैफिक पुलिस ने लिखा आप हमारे मेहमान न बनें इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने 31 दिसंबर को लेकर अलग अंदाज में चेतावनी दी है। इसे लेकर एक पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें लिखा है कोशिश करें, आप हमारे मेहमान ना बनें। 31 दिसंबर को जहां इंदौर पुलिस मैदान में रहेगी वहीं ट्रैफिक पुलिस के जवान भी जगह-जगह चेकिंग पाइंट पर नजर आएंगे। शहर के अंदर के साथ ही शहर के बाहर भी चेकिंग चलेगी। ट्रैफिक पुलिस द्वारा अनोखे अंदाज में दी गई चेतावनी का पोस्टर काफी वायरल भी हो रहा है।पूरी खबर पढ़ें 5. कोरोना काल में राजबाड़ा धरना मामले में सभी आरोपी बरी जिला कोर्ट ने कोरोना काल के दौरान राजबाड़ा चौक पर बिना अनुमति धरना प्रदर्शन करने के मामले में तत्कालीन विधायक जीतू पटवारी, संजय शुक्ला, विशाल पटेल और विनय बाकलीवाल को दोषमुक्त कर दिया। मामले में फरियादी थाना प्रभारी ने अपने थाने के पुलिसकर्मियों को गवाह बनाया था। पूरे मामले में एक भी स्वतंत्र गवाह मौजूद नहीं था। थाना प्रभारी सहित किसी भी पुलिसकर्मी को यह जानकारी नहीं थी कि धरना प्रदर्शन में कितने लोग शामिल थे।पूरी खबर पढ़ें 6. फायनेंसकर्मी युवती से छेड़छाड़ के बाद मारपीट इंदौर के भागीरथपुरा में रहने वाली एक युवती ने अपने पूर्व पड़ोसी के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट को लेकर सोमवार देर रात थाने में शिकायत की है। युवती का कहना है कि उसका पूर्व पड़ोसी उसका पीछा करते हुए आया और उसके साथ छेड़छाड़ की। जब इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट की। रात में हिंदूवादी संगठन के लोगों को जानकारी लगी। पीड़िता को लेकर वह मामले में थाने पहुंचे हैं।पूरी खबर पढ़ें 7. पार्षद पुत्र के ऑफिस में तोड़फोड़ करने वाला पकड़ाया इंदौर के वार्ड क्रमांक 19 की महिला पार्षद के बेटे के कार्यालय में तोड़फोड़ कर धमकी देने वाले मुख्य आरोपी को बाणगंगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भागने की कोशिश के दौरान गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी ने पहले उज्जैन के एक मामले को लेकर बीजेपी पार्षद के बेटे को मोबाइल पर धमकी दी थी, इसके बाद उसके कार्यालय में जाकर तोड़फोड़ की थी।पूरी खबर पढ़ें 8. जीतू पटवारी बोले- मैं तो खुद वनवास भोग रहा हूं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष जीतू पटवारी के “वनवास” वाले बयान पर सियासत तेज हो गई है। सोमवार को इंदौर प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं से अनौपचारिक बातचीत में जीतू पटवारी ने कहा कि “भैया, मैं तो खुद वनवास भुगत रहा हूं।” उनके इस बयान पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने पलटवार करते हुए कांग्रेस नेताओं को सत्ता से दूर होने पर विचलित बताया। भाजपा शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के नेता सत्ता में न रहने को वनवास समझने लगते हैं। पूरी खबर पढ़ें 9. देपालपुर मिशन जीरो लेगेसी अभियान आज से शुरू देपालपुर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को “देपालपुर मिशन जीरो लेगेसी अभियान” की शुरुआत की जाएगी। इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अभियान के अंतर्गत देपालपुर की लगभग 2 एकड़ भूमि को जीरो वेस्ट क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। स्वच्छ जोड़ी अभियान के तहत देपालपुर क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और कचरा-मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर निगम इंदौर द्वारा मंगलवार सुबह देपालपुर मिशन जीरो लेगेसी अभियान का शुभारंभ किया जाएगा।पूरी खबर पढ़ें 10. कुख्यात सोमला की गैंग से संपर्क में थी गैंग तेजाजी नगर पुलिस ने बदमाशों की ऐसी गैंग को पकड़ा है, जिसने गश्त कर रही महू पुलिस की बंदूक ही लूट ली थी। इस गैंग के बदमाश तेजाजी नगर, राजेंद्र नगर, बड़गोंदा के अलावा तीन-चार राज्यों भी चोरियां कर चुके हैं। पुलिस ने धार-आलीराजपुर के जंगलों में दबिश देकर इनके पास से 68 लाख रुपए कीमत के जेवर जब्त किए हैं। इनमें 450 ग्राम सोना और ढाई किलो चांदी है।पूरी खबर पढ़ें


