श्योपुर कलेक्ट्रेट में लगी आपदा प्रबंधन प्रदर्शनी:आपदा के समय सही निर्णय लेने के लिए आमजन को दी गई ट्रेनिंग

श्योपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को आपदा प्रबंधन जागरूकता प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें आपदा के समय इस्तेमाल होने वाले आधुनिक उपकरण प्रदर्शित किए गए, जिनकी कार्यप्रणाली और उपयोगिता की जानकारी आमजन को दी गई। इस पहल का उद्देश्य प्राकृतिक और मानवजनित आपदाओं में जनहानि कम करना और लोगों को समय पर सही कदम उठाने के लिए जागरूक करना है। आपदा प्रबंधन टीम ने उपकरणों के इस्तेमाल की दी जानकारी प्रदर्शनी का अवलोकन जिला पंचायत सीईओ सौम्या आनंद, अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय और एसडीएम गगन मीणा ने किया। अधिकारियों ने प्रदर्शित उपकरणों की जानकारी ली और आपदा प्रबंधन टीम के प्रयासों की सराहना की। प्लाटून कमांडर राहुल शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी में बाढ़, भवन ढहने और अन्य आपात स्थितियों में इस्तेमाल होने वाले उपकरण शामिल थे। इनमें रबर बोट, लाइफ जैकेट, रस्सियां और कटिंग टूल्स जैसे मॉडर्न उपकरण प्रमुख थे। उन्होंने समझाया कि इमारत गिरने की स्थिति में फंसे लोगों तक सुरक्षित पहुंचने के लिए कटिंग और रेस्क्यू उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है। रबर बोट और लाइफ जैकेट के इस्तेमाल का हुआ प्रदर्शन प्रदर्शनी में बाढ़ जैसी आपदाओं में रबर बोट और लाइफ जैकेट के उपयोग का प्रदर्शन भी किया गया। इससे लोगों को वास्तविक परिस्थितियों में इन उपकरणों के इस्तेमाल की व्यावहारिक समझ मिली। आयोजकों के अनुसार, ऐसे कार्यक्रम आमजन में जागरूकता बढ़ाते हैं और आपदा के समय घबराहट की बजाय सही निर्णय लेने में सहायक होते हैं। प्रशासन ने बताया कि भविष्य में भी श्योपुर जिले में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को मजबूत करने के लिए ऐसी प्रदर्शनियां और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *