चांदामऊ अग्निकांड के विरोध में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन:कार्रवाई की मांग को लेकर रैली निकाली, प्रशासन का पुतला फूंका

सागर के ग्राम चांदामऊ में हुई आगजनी की घटना के विरोध में मंगलवार को हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। सकल हिंदू समाज के लोग कटरा बाजार स्थित म्युनिसिपल स्कूल के पास जमा हुए। जहां से रैली के रूप में राधा तिराहा और फिर भगवानगंज चौराहे पर पहुंचे। उन्होंने चांदामऊ आगजनी में हुई दो भाइयों की मौत और बहन के झुलसे के मामले में कार्रवाई की मांग की। इसी दौरान विरोध जताते हुए जिला प्रशासन का पुतला जलाया। एसपी को ज्ञापन सौंपने की मांग को लेकर लोग अड़ गए। वे सड़क पर बैठ गए। मामले की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश देकर शांत कराया। राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
जिसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि चांदामऊ में हुई आगजनी की घटना सामान्य नहीं है। घर में वर्ग विशेष के युवक फईम खान ने आग लगाई थी। आगजनी में झुलसी परिवार की बेटी लगातार यह बयान दे रही है। बावजूद इसके पुलिस ने अब तक कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने दोषी पर जल्द मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिन में मामले के दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो भोपाल में प्रदेशस्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा। यह था पूरा मामला
दरअसल, 4 दिसंबर को चांदामऊ में एक मकान में आग लगी थी। घटना के समय घर में दो भाई और उनकी बहन सो रही थी। आगजनी में आग की चपेट में आने से तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दो भाइयों की मौत हो गई थी। बहन का इलाज चल रहा है। आग में झुलसी बहन ने घटना के कुछ दिन बाद अपने बयानों में कहा कि गांव के फईम नाम के युवक ने घर में आग लगाई है। वह मेरी छोटी बहन को परेशान करता था। घटनाक्रम को करीब 25 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। जिसको लेकर हिंदू संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। इस मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…. आगजनी की घटना में दो भाइयों की मौत मामला सागर के ग्राम चांदामऊ में हुई आगजनी की घटना में दो भाइयों की मौत के मामले में मंगलवार को नरयावली विधायक प्रदीप लारिया चांदामऊ पहुंचे। जहां उन्होंने आगजनी में मृतक कार्तिक आठिया और अनुज आठिया के परिजनों से मुलाकात की। परिवार को हर संभव मदद करने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया। पूरी खबर पढ़ें…​​​​​​​

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *