नमस्कार, ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप रोज शाम 5 बजे एक ही जगह पर शहर की दिन भर की बड़ी खबरें पढ़ सकते हैं। कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ… 1. चाइनीज मांझे से मौत पर अब गैर-इरादतन हत्या का केस चाइनीज मांझे से हो रही मौतों को लेकर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने कहा कि प्रतिबंध के बावजूद लगातार जानलेवा घटनाएं होना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसे रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई जरूरी है। कोर्ट ने निर्देश दिए कि चाइनीज मांझे से यदि किसी की मौत होती है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा 106(1) के तहत गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।पूरी खबर पढ़ें 2. डॉग को डंडे से पीटकर मारा,VIDEO विजयनगर इलाके में सोमवार रात तीन माह के डॉग की मौत को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। इस मामले में एक एनजीओ से जुड़े लोगों और इलाके में रहने वाले एक परिवार के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना के बाद विजयनगर पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज की है।पूरी खबर पढ़ें 3. राऊ में बस ने महिला को टक्कर मारी, मौत इंदौर के राऊ इलाके में मंगलवार दोपहर एक महिला को बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने बस को रोक लिया, लेकिन ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। राऊ पुलिस के मुताबिक मृतिका का नाम विद्या, पति भागीरथ पाटीदार, निवासी राऊ है। पुलिस ने बताया कि विद्या अपने घर से राशन लेने कंट्रोल पर जा रही थी।पूरी खबर पढ़ें 4. भंवरकुआं में कारों-गुमठियों में की तोड़फोड़…3 पकड़ाए इंदौर के भंवरकुआ इलाके में तीन बदमाशों ने नशे में इलाके में उत्पात मचाया। इस दौरान बदमाशों ने गुमटी और ठेलों को पलटने के साथ-साथ कई कारों के कांच भी तोड़ दिए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की और मंगलवार को तीन आरोपियों को पकड़ लिया।पूरी खबर पढ़ें 5. किराएदार ने किया मकान पर कब्जा किराएदार ने फर्जी एग्रीमेंट बनाकर घर की पहली मंजिल पर कब्जा कर लिया है और घर खाली करने के बदले में लाखों रुपए की मांग कर रहा है। पुलिस भी पीड़ित की ना सुनकर कब्जाधारी के साथ है। पीड़ित महिला जब भी शिकायत लेकर पहुंची, पुलिसकर्मी समझौता करने को कह देते हैं। थक-हारकर महिला आज दिव्यांग बेटी की लेकर एम्बुलेंस से पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह की जनसुनवाई में पहुंची और आपबीती सुनाई।पूरी खबर पढ़ें 6. चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाई तो 5 साल जेल पतंगबाजी में उपयोग होने वाले चाइनीज मांझे को लेकर कलेक्टर शिवम वर्मा ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। पतंगबाजी के मुख्य आयोजनकर्ताओं को आगाह किया गया है। पहले यह आदेश 25 नवंबर को भी जारी किया गया था। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रतिबंध का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति, दुकानदार, संस्था या आयोजनकर्ता के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।पूरी खबर पढ़ें 7. ठगी के आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज रियल एस्टेट में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी मनीष रघुवंशी को जिला कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने उसकी अग्रिम जमानत आवेदन को खारिज कर दिया। आरोपी स्वराज इंडिया रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा रहा है। आरोपी और उसके सहयोगियों ने निवेशकों को अधिक ब्याज और सुरक्षित निवेश का झांसा देकर बड़ी राशि एकत्र की, लेकिन बाद में न तो निवेश की रकम लौटाई गई और न ही वादा किए गए।पूरी खबर पढ़ें 8. अधिकारी बोले-BRTS रैलिंग तोड़ने वाला कॉन्ट्रेक्टर नहीं सुन रहा इंदौर में बीआरटीएस को तोड़ने में हो रही लेतलाली को लेकर लगी जनहित याचिका पर सोमवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। इसमें अधिकारियों द्वारा दिए गए तर्कों को लेकर कोर्ट ने नाराजगी जताई। कोर्ट ने कहा कि इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। इसके साथ ही दो हफ्ते में स्टेटस रिपोर्ट पेश करने को को कहा है।पूरी खबर पढ़ें 9. डी-मार्ट में महिला के साथ छेड़छाड़, 3 युवक गिरफ्तार इंदौर के धार रोड स्थित डी-मार्ट में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगने के बाद सोमवार रात को हिंदू संगठन चंदन नगर थाने पहुंचे। यहां उन्होंने नारेबाजी की। बाद में पुलिस ने पीड़ित दंपती की लिखित शिकायत दर्ज की। मामला चंदन नगर थाने का है। महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वह अपने पति के साथ डी-मार्ट में टाई सेक्शन के पास खड़ी थीं।पूरी खबर पढ़ें 10. इंदौर में माइनस 1.1 डिग्री पहुंच चुका पारा इंदौर में जनवरी में सर्दी का रिकॉर्ड माइनस में पहुंच चुका है। 16 जनवरी 1935 में पारा माइनस 1.1 डिग्री दर्ज किया गया था। यह ओवरऑल रिकॉर्ड है। वहीं, 27 जनवरी 1990 को दिन का तापमान 33.9 डिग्री रहा था। 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश होने का रिकॉर्ड 6 जनवरी 1920 के नाम है। इस दिन 3 इंच से ज्यादा पानी गिरा था। वहीं, वर्ष 1920 में सर्वाधिक मासिक बारिश 4 इंच दर्ज की गई थी।पूरी खबर पढ़ें


