लुधियाना में सुबह फीकी रही पतंगबाज़ी:दोपहर होते ही रंगों से भर गया आसमान,रात को जालेगी पारंपरिक लोहड़ी

लुधियाना में लोहड़ी का उत्सव इस बार मौसम की मार झेलता नजर आया। सुबह घना कोहरा और तेज़ सर्द हवा चलने के कारण पतंगबाज़ों का उत्साह थोड़ा फीका पड़ गया। कई इलाकों में लोग सुबह पतंग तक नहीं उड़ा पाए। लेकिन जैसे ही दोपहर बाद मौसम साफ हुआ और हल्की धूप निकली शहर की छतें पर लोग नजर आने लगे आसमान रंग बिरंगी पतंगों से भर गईं। कई जगहों पर लोगों ने डीजे का इंतज़ाम भी किया हुआ है और छतों पर युवाओं ने जमकर लोहड़ी का आनंद लिया। धूप निकली तो लोग धूप सेकते हुए संगीत के साथ पतंगबाज़ी का मज़ा उठाते दिखे। हालांकि इस खुशी के बीच चाइना डोर की वजह से कुछ हादसे भी सामने आए। कई जगहों पर लोगों के हाथ और पैरों पर कट लगे । शाम होते ही लोहड़ी की पारंपरिक रौनक बढ़ेगी। शहर भर में जगह-जगह लोहड़ी की अग्नि जलाई जाएगी। परिवार और बच्चों के साथ लोग आग में तिल मूंगफली और रेवड़ी डालकर खुशहाली की कामना करेंगे। मौसम की ठंड और सुबह की रुकावटों के बावजूद लुधियाना के लोगों में लोहड़ी का जोश बरकरार है और शहर उत्सव की रौनक से जगमगा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *