भीलवाड़ा की पुर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ ओर आर्म्स एक्ट के मामले में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर इनके पास से 2.444 किलो अवैध अफीम, एक पिस्तौल,एक कारतूस और वारदात के काम में ली बाइक जप्त की। अवैध अफीम के साथ दो गिरफ्तार पुर थाना प्रभारी कन्हैयालाल ने बताया कि एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में भीलवाड़ा में अवैध मादक पदार्थ और आर्म्स एक्ट के मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है ।इसी के तहत नेशनल हाईवे 48 पर पुर पुलिया के नीचे कांस्टेबल जितेंद्र सिंह ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को डाउट होने पर रुकवा कर तलाशी ली तो उनके पास बाइक के बैग में 2.444 किलो अवैध अफीम पाई गई।पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज करते हुए प्रकाश ( 33 ) पिता शिवनारायण निवासी मंदसौर , अर्जुन ( 36 ) पिता रमेश चंद्र निवासी मंदसौर को गिरफ्तार किया है। तलाशी में मिली पिस्तौल ओर कारतूस दूसरी टीम थाना क्षेत्र के पांसल गांव में गस्त कर रही थी,इसी दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा,रोक कर उसे भगाने कारण पूछा तो घबरा गया।तलाशी लेने पर उसके पास एक पिस्तौल और कारतूस मिला लाइसेंस नहीं होने से पिस्तौल और कारतूस को जप्त किया और आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज करते हुए इस व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है,इस व्यक्ति से पिस्तौल खरीदने और बेंचने के संबंध में डिटेल पूछताछ की जा रही है। इनको किया गिरफ्तार आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में पुर थाना प्रभारी कन्हैयालाल, एएसआई जमनालाल, ताराचंद, कैलाश चंद, अनिल कुमार , राकेश कुमार , जगदीश , देवीलाल , आजाद सिंह ,राजवीर सिंह ओर डीएसटी टीम शामिल रही।


