नमस्कार, ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप रोज शाम 5 बजे एक ही जगह पर शहर की दिन भर की बड़ी खबरें पढ़ सकते हैं। कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ… 1. भागीरथपुरा पहुंचा पानी, लोगों ने नहीं भरा भागीरथपुरा में अभी क्षेत्र के दूसरे हिस्से में पाइपलाइन डालने का काम चल रहा है, जबकि 13 जनवरी से एक दिन छोड़कर करीब 30% हिस्सों में पानी की सप्लाई की जा रही है। दरअसल, यह सप्लाई खासतौर पर पानी के सैंपल लेने के उद्देश्य से की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर… 2. नाबालिग के साथ छेड़छाड़, पुलिस ने थाने में 3 घंटे बैठाया परदेशीपुरा थाने में टीआई के अनुपस्थित रहने के दौरान एक नाबालिग से छेड़छाड़ और गंभीर अपराध के मामले में पुलिस स्टाफ ने पीड़ित परिवार को थाने में करीब तीन घंटे बैठाया। बाद में जब टीआई आरडी कानवा थाने पहुंचे, तो परिवार ने उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर… 3. तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई लसूड़िया थाना क्षेत्र में सोमवार रात तेज रफ्तार कार डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों मूल रूप से देवास के रहने वाले हैं, जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर… 4. इंजीनियरिंग छात्र ने होस्टल में फांसी लगाई स्कीम नंबर 71 स्थित एक निजी होस्टल में रहने वाले इंजीनियरिंग छात्र ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार शाम जब उसका दोस्त कमरे पर पहुंचा तो वह फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच शुरू की। पढ़ें पूरी खबर… 5. निगम मस्टरकर्मी ने प्लॉट दिलाने के नाम की धोखाधड़ी संयोगितागंज पुलिस ने प्लॉट दिलाने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने के मामले में नगर निगम के एक मस्टरकर्मी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपी पर अलग-अलग कॉलोनियों में नगर निगम की योजना के तहत सस्ते प्लॉट दिलाने का झांसा देकर करीब 31 लाख रुपए की ठगी करने का आरोप है। पढ़ें पूरी खबर… 6. इंदौर-दिल्ली सुपरफास्ट का रूट बदला इंदौर से दिल्ली के बीच चलने वाली इंदौर–दिल्ली त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस (20957/58) के रूट विस्तार को रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। अब यह ट्रेन दिल्ली तक सीमित न रहकर रोहतक-महम के रास्ते हिसार तक चलाई जाएगी। पढ़ें पूरी खबर… 7. अलाव में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत राउ थाना क्षेत्र के रंगवासा गांव में एक दर्दनाक हादसे में दिव्यांग युवक की मौत हो गई। युवक 16 जनवरी की रात अलाव जलाने के दौरान संतुलन बिगड़ने से आग में गिर गया था। गंभीर रूप से झुलसे युवक को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पढ़ें पूरी खबर… 8. अनिका के लिए लगातार संघर्ष कर रहे माता-पिता इंदौर की मासूम अनिका को दुर्लभ बीमारी से बचाने के लिए माता-पिता लगातार संघर्ष कर रहे हैं। जगह-जगह वह लोगों के साथ मिलकर क्राउड फंडिंग यहां तक की जिन लोगों से मदद की उम्मीद है उनके यहां तक पहुंच रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर… 9. शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 17.66 लाख ठगे इंदौर में एक निवेश कंपनी के खिलाफ 17 लाख 66 हजार से ज्यादा की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कंपनी के कर्ताधर्ताओं के खिलाफ शिकायत की है। जिसकी जांच क्राइम ब्रांच के डीसीपी करवा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर… 10. इंदौर एयरपोर्ट पर अप्रैल से बढ़ने लगेंगी सुविधाएं देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट आने वाले ढाई महीनों में पूरी तरह नए रूप में नजर आएगा। एयरपोर्ट पर पुराने टर्मिनल का दोबारा संचालन, 24 घंटे विमान परिचालन और बिजासन की ओर नया एग्जिट गेट शुरू होने जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…


