दतिया में सेवढ़ा थाना अंतर्गत कस्बा सेवढ़ा में मंगलवार को नगर के प्रतिष्ठित किराना व्यापारी सुमित पहारिया पिता रामप्रकाश गुप्ता (35 ) ने अपने घर के अंदर पंखे से रस्सी का फंदा बनाया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आज सुबह जब सुमित ने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों को शंका हुई। दरवाजा खोलकर अंदर देखा गया तो सुमित पंखे से फांसी के फंदे पर लटका मिला। कमरे में पलंग पर एक हंसिया भी पड़ा था। फिलहाल पुलिस में शव का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।


