इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें:शव रखकर प्रदर्शन, चक्काजाम, उड़ानें निरस्त होने से यात्री परेशान, कर्मचारी से मारपीट

नमस्कार, ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप रोज शाम 5 बजे एक ही जगह पर शहर की दिन भर की बड़ी खबरें पढ़ सकते हैं। कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ… 1. दूषित पानी- बुजुर्ग का शव रखकर प्रदर्शन, चक्काजाम इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से बुजुर्ग बद्री प्रसाद की मौत के बाद परिजन में आक्रोश है। शनिवार को परिजन ने भागीरथपुरा पुल के पास शव रखकर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान स्थानीय भाजपा पार्षद कमल वाघेला के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिजन का आरोप है कि बद्री प्रसाद की मौत हुए एक दिन हो चुका है, लेकिन अब तक प्रशासन का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। परिवार का कहना है कि वे बेहद गरीब हैं और उनके पास अंतिम संस्कार के लिए भी पैसे नहीं हैं।पूरी खबर पढ़ें 2. एयरपोर्ट पर उड़ानें निरस्त, यात्रियों को भारी परेशानी इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर शुक्रवार को मुंबई, गोंदिया और दिल्ली रूट के यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टार एयर ने इंदौर-मुंबई-गोंदिया मार्ग की अपनी सभी चार उड़ानों को अचानक निरस्त कर दिया, वहीं एयर इंडिया की दिल्ली-इंदौर रूट की चार उड़ानें भी लगातार छठे दिन रद्द रहीं। उड़ानें निरस्त होने से नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा भी किया।पूरी खबर पढ़ें 3. निगमकर्मी और बिजली कर्मचारी से मारपीट द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में नगर निगम के कचरा वाहन कर्मचारियों और बिजली विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी के साथ मारपीट के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। दोनों ही मामलों में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। द्वारकापुरी पुलिस ने नगर निगम कर्मचारी विक्की छपरी की शिकायत पर मयंक और उसके चाचा निवासी गुमाश्ता नगर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विक्की ने बताया कि वह नगर निगम के जोन अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 में कचरा गाड़ी चलाता है।पूरी खबर पढ़ें 4. 30 जनवरी से नर्मदा साहित्य मंथन, वैचारिक विमर्श विश्व संवाद केंद्र मालवा के वार्षिक साहित्योत्सव ‘नर्मदा साहित्य मंथन’ का पंचम सोपान 30 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक इंदौर में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष साहित्योत्सव की थीम “भारत उदय” रखी गई है, जिसके तहत उदीयमान भारत, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक दायित्व पर विचार-मंथन होगा। साहित्योत्सव का उद्देश्य समाज के विविध पक्षों पर संवाद के माध्यम से वैचारिक जागरूकता और सांस्कृतिक प्रबोधन करना है।पूरी खबर पढ़ें 5. डीएवीवी की वार्षिक परीक्षाएं 5 मार्च से 15 जून तक देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) ने स्नातक वार्षिक परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी किया है। सबसे पहले यूजी थर्ड ईयर की परीक्षाएं 5 मार्च से शुरू होंगी, जबकि यूजी सेकंड ईयर की परीक्षाएं 16 अप्रैल से आयोजित की जाएंगी। फर्स्ट और फोर्थ ईयर का टाइम टेबल अभी जारी होना बाकी है। फर्स्ट ईयर की परीक्षाएं 8 या 9 मई से शुरू होने की संभावना है।पूरी खबर पढ़ें 6. छात्रा को परेशान कर रहा था युवक, धमकी दी इंदौर के खजराना क्षेत्र में रहकर पढ़ाई कर रही फर्स्ट ईयर की 20 वर्षीय छात्रा को उसका परिचित युवक लगातार परेशान कर रहा था। पहले गांव में सामान्य बातचीत के बाद युवक मोबाइल पर संपर्क करने लगा और बाद में इंदौर पहुंचकर छात्रा का पीछा करने लगा। पार्किंग में रोककर सुसाइड करने और हत्या की धमकी देने के मामले में खजराना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।पूरी खबर पढ़ें 7. ग्राम स्तर पर पार्टी को मजबूत कर रही इंदौर कांग्रेस विधानसभा सहित तमाम चुनावों में भाजपा का डटकर मुकाबला करने के लिए कांग्रेस जमीन तैयार कर रही है। पार्टी ग्रामीण स्तर पर काम कर संगठन की मजबूती में जुटी है। पार्टी ने इंदौर जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर 350 अध्यक्षों की नियुक्ति का लक्ष्य रखा है, जिसे अभियान चलाकर पूरा किया जा रहा है। 112 नाम पहले तय किए जा चुके हैं, शुक्रवार को 21 नामों की पांचवीं सूची भी जारी कर दी है।पूरी खबर पढ़ें 8. बीआरटीएस बस स्टॉप तोड़ने के लिए होंगे टेंडर इंदौर में BRTS कॉरिडोर हटाने की प्रक्रिया में अब बस स्टॉप तोड़ने का काम नई चुनौती बन गया है। पुरानी एजेंसी द्वारा काम छोड़कर भाग जाने के बाद नगर निगम अब बस स्टॉप और बची हुई रेलिंग को अलग से टेंडर के जरिए ठेके पर देने की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए पांच ठेकेदारों को पहले ही भरोसे में ले लिया गया है। निगम अधिकारियों ने सभी को टेंडर डालने के लिए कहा है।पूरी खबर पढ़ें 9. तीन माह की मासूम की हत्या में पिता को उम्रकैद खजराना थाना क्षेत्र में तीन माह की मासूम बच्ची की निर्मम हत्या के मामले में कोर्ट ने शुक्रवार को आरोपी पिता कालू उर्फ शेरू को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी पर एक हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। यह सनसनीखेज मामला अगस्त 2024 में सामने आया था, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया था।पूरी खबर पढ़ें 10. कैडेवरिक ट्रेनिंग में 100 से ज्यादा डेलीगेट्स ने हिस्सा लिया तीसरे नेशनल हिप कोर्स और इंडोकॉन 2026 की शुरुआत शुक्रवार को इरकाड सेंटर में भव्य कैडेवरिक वर्कशॉप के साथ हुई। देशभर से आए 100 से अधिक डॉक्टरों और सर्जनों ने इस प्रशिक्षण में भाग लिया। पहली बार इंदौर में इतने बड़े स्तर पर कैडेवरिक हिप सर्जरी ट्रेनिंग का आयोजन किया गया है।पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *