इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें:कार में मिला पुजारी का शव, यूथ कांग्रेस की कल से पदयात्रा, DAVV में UGC के खिलाफ प्रदर्शन

नमस्कार, ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप रोज शाम 5 बजे एक ही जगह पर शहर की दिन भर की बड़ी खबरें पढ़ सकते हैं। कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ… 1. सिर में गोली…कार में पुजारी का शव, पास में पिस्टल इंदौर के महालक्ष्मी नगर इलाके में मंगलवार सुबह 5 बजे एक पुजारी का शव कार में मिला है। बताया जा रहा है कि कार अंदर से लॉक थी, जिसे पुलिस ने शीशे तोड़कर खोला। मौके से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। ​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर… 2. यूथ कांग्रेस की जन अधिकार यात्रा कल से​​​​​​​ मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इंदौर जल त्रासदी को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर… 3. युवक पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव, पीटा खजराना थाना क्षेत्र में रहने वाले 22 वर्षीय युवक की शिकायत पर पुलिस ने उज्जैन निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और मारपीट के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। ​​​​​​​पढ़ें पूरी खबर… 4. बैंककर्मियों की हड़ताल, गांधी हाल में किया प्रदर्शन​​​​​​​ बैंकों में 5 डे वीक वर्किंग यानी, पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर मंगलवार को इंदौर के बैंककर्मी हड़ताल पर हैं। पूरे प्रदेश में बैंकों की 7 हजार से ज्यादा ब्रांच में ताले लटके दिखे।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर… 5. यूजीसी​​​​​​​ की नई व्यवस्था का विरोध: DAVV में प्रदर्शन​​​​​​​ विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा लागू की जा रही नई नीति के विरोध में मंगलवार को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) इंदौर परिसर में छात्रों और सामाजिक संगठनों की ओर से शांतिपूर्ण एवं संगठित विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर… 6​​​​​​​​​​​​​. माता पूजन के दौरान हर्ष फायरिंग, 5 घायल​​​​​​​ इंदौर के राउ थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान गोली चलने की घटना सामने आई है, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। राउ पुलिस के अनुसार घटना नयापुरा इलाके में हुई, जहां विहीप नेता नंदकिशोर जाट की बेटी के माता पूजन कार्यक्रम का आयोजन था।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर… 7. डिवाइडर के पास खड़े युवक को कार ने टक्कर​​​​​​​ मारी​​​​​​​ राउ इलाके में सोमवार रात सड़क पार करने के दौरान एक युवक को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर… 8. रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे की हत्या: 4 बदमाशों ने किया था हमला​​​​​​​ इंदौर के एरोड्रम इलाके की शुभम पैलेस कॉलोनी में बाइक की टक्कर को लेकर हुए विवाद में चार बदमाशों ने एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे की हत्या कर दी। सोमवार देर रात पुलिस ने इस मामले में दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर… 9. घर में घुसकर दोस्त के भाई की हत्या, चाकू मारे​​​​​​​ एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित 60 फीट रोड पर सोमवार को सनसनीखेज वारदात हुई। एक युवक ने घर में घुसकर अपनी दोस्त के परिजनों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवती के भाई की मौत हो गई​​​​​​​। पढ़ें पूरी खबर… 10. MPPSC: चिकित्सा अधिकारी के 1832 पदों पर होंगे इंटरव्यू​​​​​​​ MPPSC ने राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 का सिलेबस जारी कर दिया है। इस बार प्रारंभिक परीक्षा के दूसरे प्रश्न पत्र सामान्य अभिरुचि परीक्षण में अहम बदलाव किए गए हैं।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *