इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें:टीचर्स के मीम्स बनाए तो स्कूल से निकाला, ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले 2 पकड़ाए

नमस्कार, ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप रोज शाम 5 बजे एक ही जगह पर शहर की दिन भर की बड़ी खबरें पढ़ सकते हैं। कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ… 1. टीचर्स के मीम्स बनाए तो स्कूल से निकाला इंस्टाग्राम पर शिक्षकों के मीम्स साझा करने के आरोप में इंदौर के एक प्रतिष्ठित स्कूल से निकाले गए 14 वर्षीय छात्र को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी उम्मीद जगी है। इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि बच्चे की शिक्षा किसी भी कीमत पर बाधित नहीं होनी चाहिए।पूरी खबर पढ़ें 2. एक्सीडेंट में डिलेवरी बॉय की मौत राऊ थाना क्षेत्र में एक डिलीवरी बॉय की एक्सीडेंट में मौत हो गई। घटना के बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर उसका जिला अस्पताल में पीएम करवाया। परिजन ने बताया कि युवक प्रतियोगी परीक्षा की भी तैयारी कर रहा था। राऊ थाने के प्रधान आरक्षक यशवंत सिंह भाटी ने बताया कि घटना शुक्रवार देर रात की है।पूरी खबर पढ़ें 3. आज से क्लीन रेड स्पॉट-नो थू-थू अभियान इंदौर के सरवटे बस स्टैंड और राजवाड़ा परिसर से शनिवार को शहर में ‘क्लीन रेड स्पॉट’ अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान अब हर शनिवार चलाया जाएगा। नगर निगम ने स्वच्छता के क्षेत्र में नया कदम उठाते हुए शहर से रेड स्पॉट खत्म करने का लक्ष्य तय किया है। स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से बनने वाले रेड स्पॉट को पूरी तरह समाप्त करना है।पूरी खबर पढ़ें 4. 138 केंद्रों पर होगी एमपी बोर्ड परीक्षा एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को लेकर इंदौर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग एक्शन मोड में है। जिले के 138 परीक्षा केंद्रों पर सामग्री पहुंचाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। इस बार सुरक्षा इतनी कड़ी है कि प्रश्न-पत्रों को सीधे थानों में जमा कराया जा रहा है, जहां से वे परीक्षा के दिन सीधे केंद्रों पर पहुंचेंगे।पूरी खबर पढ़ें 5. नशे के खिलाफ कल YOUTH WALK 2026 शहर में युवाओं को नशामुक्ति और राष्ट्र निर्माण के संदेश से जोड़ने के उद्देश्य से 8 फरवरी को नेहरू स्टेडियम में यूथ वॉक 2026 का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का समय सुबह 5 बजे तय किया गया है। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। डीसीपी सहित अधिकारियों ने लेआउट प्लान के आधार पर मंच, प्रवेश-निकास मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग और अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया।पूरी खबर पढ़ें 6. गाड़ी ना चलाने की बात को लेकर विवाद एरोड्रम इलाके में गाड़ी ना चलाने की बात को लेकर एक युवक के साथ हाथपाई की घटना हुई। घटना के बाद युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया। इधर, पुलिस ने युवक की शिकायत पर कायमी की है। एरोड्रम पुलिस के मुताबिक विशाल (22) पिता बृजेंद्र त्रिपाठी निवासी गोविंद कॉलोनी की शिकायत पर गुलशन पाठक निवासी गौरी नगर के खिलाफ शुक्रवार को केस दर्ज किया गया है। पूरी खबर पढ़ें 7. ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले 2 पकड़ाए हीरा नगर पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो बदमाशों को पकड़ा। उनके पास से 13.30 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की, जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपए है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर और भी जानकारी निकाल रही है। शुक्रवार को हीरा नगर पुलिस की टीम इलाके में भ्रमण कर रही थी। इस दौरान संदिग्धों को चेक किया जा रहा था।पूरी खबर पढ़ें 8. पार्षद कमल वाघेला बोले- पानी की समस्या का निराकरण जल्द इंदौर के हर वार्ड में क्या सच में विकास हो रहा है, और जनता उसे कैसे देखती है? इसी का जवाब तलाशने के लिए दैनिक भास्कर ने खास सीरीज ‘वार्ड टॉक’ शुरू की है। इस सीरीज में हम हर वार्ड के पार्षद के दावों के साथ जनता की राय, अधूरे काम और आगे की जरूरतों को सामने रखेंगे। आज एपिसोड में हम पहुंचे हैं वार्ड 11, जहां से पार्षद हैं कमल वाघेला। क्या काम पूरे हुए, क्या बाकी हैं, और जनता 10 में से कितने नंबर देती है- आज का पार्षद में देखिए काम का पूरा हिसाब…।पूरी खबर पढ़ें 9. मौतों-मुआवजे को लेकर अजब-गजब भागीरथपुरा हादसा इंदौर में भागीरथपुरा में दूषित पानी से अब तक 33 मौतें हो चुकी हैं। खास बात यह कि शासन अब तक 21 मौतें स्वीकार चुका है, जबकि 22वीं मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग किसी भी मौत को नहीं मान रहा है। यहां तक कि कुछ मौतों के मामलों में तो बकायदा खंडन किया है कि मृतक व्यक्ति या महिला की मौत दूसरी बीमारी (कोमार्बिड) के कारण हुई है।पूरी खबर पढ़ें 10. एकतरफा प्यार में हमला करने वाला आरोपी वेदांत जेल में इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र में 10 दिन पहले एक सिरफिरे प्रेमी वेदांत सोलंकी ने एकतरफा प्रेम में विधि नाम की युवती के घर जाकर हमला कर दिया था। इस हमले में विधि और उसकी मां अनीता घायल हो गईं, जबकि विधि के भाई विधान की मौत हो गई। आरोपी वेदांत ने भी खुद को घायल कर लिया था और उसका एमवाय अस्पताल में इलाज चल रहा था।पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *