इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें:बीजेपी नेता ने दो युवकों के सिर फोड़े, यूथ वॉक में वर्ल्ड रिकॉर्ड; शराबी युवकों ने सिंगर को पीटा

नमस्कार, ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप रोज शाम 5 बजे एक ही जगह पर शहर की दिन भर की बड़ी खबरें पढ़ सकते हैं। कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ… 1. भाजपा नेता की गुंडागर्दी, दो युवकों के सिर फोड़े राऊ इलाके में रविवार सुबह भाजपा युवा मोर्चा के एक पदाधिकारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने न केवल युवकों के साथ मारपीट की, बल्कि उनकी स्कॉर्पियो कार के कांच भी चकनाचूर कर दिए। पढ़ें पूरी खबर… 2. यूथ वॉक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड: 10 हजार युवा जुटे इंदौर में युवा नशा-उन्मूलन जागरूकता वॉक (यूथ वॉक–2026) ने वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (लंदन) में अपना नाम दर्ज कराया है। 8 फरवरी 2026 को हुए इस आयोजन में लगभग 10 हजार युवाओं ने हिस्सा लिया। पढ़ें पूरी खबर… 3. रिसोर्ट में शराबी युवकों ने सिंगर को पीटा लसूडिया इलाके में शनिवार रात एक रिसोर्ट में सिंगर निलेश पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब रिसोर्ट में सिंगिंग प्रोग्राम चल रहा था। पढ़ें पूरी खबर… 4. लिव-इन पार्टनर ने की युवती की हत्या सुगनीदेवी कॉलेज परिसर में गंभीर हालत में मिली युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवती को राहगीरों ने घायल अवस्था में एमवाय अस्पताल पहुंचाया था। उसके हाथों और शरीर पर कई टैटू बने हुए थे। पढ़ें पूरी खबर… 5. बिना हेलमेट गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई शहर के ट्रैफिक को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस लगातार जागरुकता अभियान चलाने के साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्र‌वाई भी कर रही है। पढ़ें पूरी खबर… 6. राजवाड़ा ट्रैफिक सुधार के लिए डीसीपी की बैठक राजवाड़ा की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर शनिवार रात डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने व्यापारियों, ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों के साथ चर्चा की। पढ़ें पूरी खबर… 7. कांग्रेस नेता की ‘फर्जी शादी’ का कार्ड वायरल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता उस वक्त मुसीबत में पड़ गए, जब सोशल मीडिया पर उनकी अपनी ही शादी का निमंत्रण पत्र वायरल होने लगा। हद तो तब हो गई जब यह कार्ड हजारों लोगों के मोबाइल तक पहुंच गया। पढ़ें पूरी खबर… 8. इंदौर में युवक पर दुष्कर्म का आरोप तेजाजी नगर पुलिस ने एक युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में उसके परिचित युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि आरोपी ने युवती से नाबालिग अवस्था में भी संबंध बनाए थे। पढ़ें पूरी खबर… 9. राऊ में युवक की मौत, परिजनों का पत्नी पर आरोप राऊ इलाके में मिले एक युवक के शव की पहचान होने के बाद रविवार को उसके परिजन उत्तर प्रदेश से इंदौर पहुंचे। युवक के पिता और बहन ने उसकी पत्नी और उसके मायके पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर… 10. भारत में 100 में 5 लोग गॉल ब्लैडर स्टोन से पीड़ित गॉल ब्लैडर हमारे शरीर का एक छोटा लेकिन बहुत महत्वपूर्ण अंग है, जो लिवर के नीचे होता है। इसमें पथरी (स्टोन) बनने पर तेज दर्द और इंफेक्शन हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *