नर्मदापुरम जिले के ग्राम नानूपुरा में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया है। चोर मकान का ताला तोड़कर 2.55 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर चुरा ले गए। वारदात 7 तारीख की दरमियानी रात की बताई जा रही है। पथरौटा थाना पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। काम से लौटी तो उड़ गए होश फरियादी मधु कटारे (55) ने बताया कि वह और उनके घर के सदस्य रोजाना काम पर जाते हैं। शनिवार को जब वे काम से घर लौटे, तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी में रखा सामान बिखरा पड़ा था और सोने-चांदी के जेवर गायब थे। पुलिस कर रही तलाश पथरौटा थाना प्रभारी संजीव पवार ने बताया कि फरियादी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरों की तलाश की जा रही है।


