इंदौर में आभूषणों से भरा बैग झपटने वाले बदमाश गिरफ्तार:गार्डन से झपटा था बैग, जेबर और वाहन बरामद; गिरफ्तारी के समय हाथ-पैर में आई चोट

गोवा से इंदौर आई एक रिटायर्ड महिला प्रोफेसर का आभूषणों से भरा बैग झपटकर ले जाने वाले दो बदमाशों को मंगलवार रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना कनाड़िया थाना क्षेत्र की है।आरोपियों की पहचान कनिष्क पंथी निवासी द्वारकापुरी और सचिन मौर्य के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल स्कूटी और एक अन्य वाहन भी बरामद किया है। कनाड़िया पुलिस के अनुसार रिटायर्ड महिला प्रोफेसर ने 23 दिसंबर 2025 को भंडारी रिसॉर्ट क्षेत्र से पर्स झपटने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज और वाहन नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी लगातार तलाश की जा रही थी। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों ने इस तरह की पहली वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तारी के दौरान दोनों को चोटें आई हैं और उनका उपचार कराया गया है। मामले की आगे जांच जारी है। एरोड्रम क्षेत्र में शिक्षिका से मोबाइल लूटा इधर, एरोड्रम थाना क्षेत्र में निजी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका अलका वर्मा से बाइक सवार बदमाश ने मोबाइल फोन लूट लिया। अलका वर्मा ने पुलिस को बताया कि वह नंदबाग स्थित स्कूल से पढ़ाने के बाद पैदल घर लौट रही थीं। स्कीम नंबर 155 के पास मोबाइल पर बात करते समय एक युवक बाइक से आया और झपट्टा मारकर मोबाइल लेकर फरार हो गया। घटना के दौरान पीड़िता ने बाइक का नंबर MP09-AN-1735 नोट कर लिया और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए एक संदेही को हिरासत में लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अन्य वारदातों में भी शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *