NH-552 पर हादसा, कॉलेज बस को ट्रक ने मारी टक्कर:25 छात्र घायल; प्राथमिक इलाज के बाद सभी को घर भेजा; चालक गिरफ्तार

माता बसैया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 552 पर ग्राम अजनौधा के पास बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने कॉलेज छात्रों से भरी बस को टक्कर मार दी। इस हादसे में बस में सवार 25 छात्र घायल हो गए हैं। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। सभी घायल छात्रों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद उनके घर पहुंचा दिया गया है। पुलिस ने मौके से ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई गई है। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज, बानमोर की बस (क्रमांक MP07 P 0931) छात्रों को लेकर जा रही थी। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक (क्रमांक RJ11 GB 1054) ने बस में टक्कर मार दी। ट्रक चालक द्वारा लापरवाही से वाहन चलाने के कारण यह हादसा हुआ। मामूली चोटें आईं, प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी
टक्कर लगने से बस में बैठे छात्रों को झटके लगे, जिससे करीब 25 छात्र घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि सभी छात्रों को मामूली चोटें आई थीं और कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सुरक्षित उनके घर भेज दिया गया। ट्रक और चालक पुलिस की गिरफ्त में
माता बसैया थाना प्रभारी एसआई अरुण कुशवाह ने बताया, “ट्रक और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया था। कॉलेज छात्र सभी सुरक्षित हैं, मामूली चोट थी। प्राथमिक उपचार दे दिया गया है।” पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *