इंदौर में कल करोड़ों के कामों का लोकार्पण और शिलान्यास:CM मोहन यादव के प्रोग्राम के तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे महापौर, कलेक्टर और कमिश्नर

शुक्रवार को सीएम डॉ.मोहन यादव के प्रोग्राम के पूर्व गुरुवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जीएससीसी ग्राउंड पर तैयारियों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान विधायक मधु वर्मा, नगर भाजपा अध्यक्ष गौरव रणदीवे, संभागायुक्त दीपक सिंह, कलेक्टर आशीष सिंह, नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा सहित एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर, अभिषेक शर्मा, मनीष शर्मा, पार्षदगण, पदाधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। महापौर भार्गव ने प्रोग्राम स्थल पर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हों। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि आयोजन स्थल पर सफाई, सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं का उचित प्रबंधन हो। मीडिया से चर्चा करते हुए महापौर भार्गव ने कहा- करीब 1200 करोड़ से ज्यादा के विकास काम का भूमिपूजन-लोकार्पण होगा। जिसमें इंदौर के इतिहास में एक साथ साढ़े चार सौ करोड़ से ज्यादा की लागत की मास्टर प्लान की सड़कों का भूमिपूजन, नमामी गंगे के तहत इंदौर में लगने वाले 500 करोड़ से ज्यादा के एसटीपी प्लांट, ग्रीन वेस्ट के प्लांट का लोकार्पण साथ ही इंदौर के डिजिटलाइजेशन के प्रोग्राम की भी शुरुआत भी सीएम द्वारा की जाएगी। सीएम डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में ये इंदौर की विकास की गाथा का सबसे बड़ा पन्ना होगा, जो इंदौर को अलग दृष्टि से इंदौर को दुनिया में स्थापित करेगा और इसी के साथ आगे ओर भी 500 करोड़ की लागत से हमें मास्टर प्लान की सड़कों की अनुमति मिलने वाली है। इधर, मीडिया से चर्चा में नगर भाजपा अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि, शुक्रवार को सीएम डॉ.मोहन यादव हमारे पूरे इंदौर संभाग का विशेषकर इंदौर को कई लोक कल्याणकारी और कई डेवलपमेंट का उपहार इंदौर में देने जा रहे है। एक बड़ा प्रोग्राम यहां होने जा रहा है। लगभग 15 हजार से ज्यादा जनता को सीएम यहां से संबोधित करेंगे। कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि, शुक्रवार को सीएम की उपस्थिति में भव्य लोकार्पण और शिलान्यास का प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है। लगभग 1200 से 1400 करोड़ रुपए के कामों का लोकार्पण और शिलान्यास यहां पर हो रहा है। उसी की तैयारियों के लिए यहां टीम के साथ दौरा किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *