डिडौंरी के करंजिया में अल्प विराम कार्यक्रम आयोजित:आनंदम कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर ने कहा- शासकीय काम के साथ परिवार को भी समय दे

डिंडौरी के करंजिया जनपद कार्यालय में गुरुवार को शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को आनंद की अनुभूति कराने और उनके कार्यों में सकारात्मक भाव बढ़ाने के उद्देश्य से शिक्षा, पंचायत, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, राजस्व, वन विभाग, पुलिस और कृषि विभाग की अधिकारियों के लिए एकदिवसीय अल्प विराम कार्यक्रम आयोजित किया गया ।कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष चरण सिंह धुर्वे, जनपद सीईओ आर एस कुशवाह मौजूद रहे। आनंदम कार्यक्रम में बचपन की यादें हुई ताजा अल्प विराम कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर मंजूषा शर्मा और प्रदीप महतो ने मौजूद कर्मचारियों को कार्यक्रम के दौरान मानसिक रूप से स्वस्थ रहने और आनंद के साथ-साथ पारिवारिक सामाजिक सद्भावना पैदा करने के टिप्स दिए। साथ ही यह भी बताया कि कैसे शासकीय कार्य करते हुए बिना तनाव लिए पारिवारिक रिश्तों को निभाना है। स्नेहलता ,चंद्रकांता आरमाचे, कामेश्वर धुर्वे ने अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा कि आज मन प्रसन्न है। हमें बचपन की याद आ गई। हमने अपने शुभचिंतकों और निंदा करने वालों को भी याद किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *