इंदौर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जी राम जी बिल पर कहा की कोई विवाद नहीं हैं। संसद ने पूर्ण बहुमत के साथ पारित किया है। जनता के हित में जो योजना ऐतिहासिक पीएम मोदी ने बनाई है। जहां 100 दिन का रोजगार मिलता था वो 125 दिन का रोजगार सुनिश्चित किया गया। संपूर्ण ग्रामीण में एक-एक व्यक्ति को रोजगार मिले। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे घटेंगे नहीं, आमजन, देश, जनता, युवा के हित की योजना है। सिंधिया ने इंदौर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि पीएम मोदी की सोच और विचारधारा है। एक-एक व्यक्ति को रोजगार मिले। जिस समय कांग्रेस ने यह बिल लाया था तब 10 हजार करोड़ की राशि भी नहीं दी जाती थी, आज एक लाख करोड़ से ज्यादा जी राम जी बिल के आधार पर बजट का प्रावधान है। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे घटेंगे नहीं, लेकिन जो लोग चोरी करते थे, जहां पूरा मशीन का काम किया जाता था और कागज पर बिल बनाया जाता था और लोगों के खाते में पैसा नहीं मिलता था वो चोरी रोकी जाएगी। यह उन लोगों के पेट दुख रहे हैं। पीएम ने कहा था कि ना खाऊंगा ना खाने दूंगा। आम जन के हित की योजना है, देश बड़ रहा है और जो लोग देश को जंजीरों में जकड़ना चाहते हैं। जिनकी नकारात्मक सोच है उन सभी को देश की जनता ने बार-बार जवाब दे दिया है। राहुल गांधी पर तंज
राहुल गांधी के जी राम जी बिल को एंटी विलेज बिल कहने के बयान पर सिंधिया ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल जी कम से कम लीडर ऑफ एपोजिशन है और यह वक्तव्य देना है तो संसद में तो रहे। बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में खड़े होकर विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) विधेयक को ‘एंटी-स्टेट’ और ‘एंटी विलेज’ करार दिया था। राहुल गांधी का कहना है कि जी राम जी विधेयक, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार अधिनियम (मनरेगा) का ही विकसित रूप है, जिसे यूपीए सरकार के समय में लाया गया था।


