ग्वालियर में हिट एंड रन, बुजुर्ग को टक्कर मारी:बोनट पर लटका कर मकान में जा घुसी कार, कार चालक खुद घायल; VIDEO

ग्वालियर में एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार ने पहले एक ई-रिक्शा व कार को टक्कर मारते हुए आगे जा रहे बुजुर्ग को रौंद दिया। बुजुर्ग को कार के बोनट पर लटका कर सामने एक घर में जा घुसी। घटना महाराजपुरा के शताब्दीपुरम के टाइगर चौक इलाके में शुक्रवार दोपहर 4 बजे की है। घटना का एक CCTV फुटेज रात को सामने आया है। पता लगा है कि घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल कार चालक को हॉस्पिटल पहुंचाया है। हादसे में बुजुर्ग घायल होने से बच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के शताब्दीपुरम स्थित टाइगर चौक के पास एक बिल्डर के मकान में तेज रफ्तार कार जा घुसी है। बिल्डर के घर में घुसने से पहले कार ने तेज रफ्तार में पहले एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी फिर सड़क पर खड़ी एक डस्टर कार को पीछे से कट मारते हुए आगे जा रहे बुजुर्ग राहगीर को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से बुजुर्ग उछल कर गाड़ी के बोनट पर आकर गिरा। जिस पर कार चालक उसे कुछ दूर तक बोनट पर ही लटका कर ले गया और सामने एक बिल्डर के मकान में जा घुसा। किस्मत रही कि जहां कार घर में घुसी वहां पर कोई मौजूद नहीं था। बुजुर्ग बच गया, चालक हुआ घायल
घटना में कार के बोनट पर आने और कुछ दूर तक लटकने के बाद भी बुजुर्ग को चोट नहीं आई है, लेकिन मकान में जा घुसी कार में चालक घायल हो गया है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद घायल को उपचार के लिए पहुंचा दिया है। मकान मालिक यहां पर नहीं रहते हैं, इसके चलते अभी किसी ने इस मामले में शिकायत नहीं की है। कार मालिक की पहचान रण विजय सिंह चौहान निवासी अनिल भाटिया परिसर नियर टाइगर चौक शताब्दीपुरम के रूप में हुई है। वहीं पता चला है कि जो मकान हादसे का शिकार हुआ है वह रणवीर सिंह तोमर का बताया गया है। ये खबर भी पढ़ें… बिल्डर के बेटे ने फॉर्च्यूनर से छात्र को कुचला, मौत भोपाल में बुधवार दोपहर हिट एंड रन का मामला सामने आया है। पॉलिटेक्निक पेट्रोल पंप के पास शहर के नामी बिल्डर के बेटे ने तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार से स्कूटी सवार 12वीं के छात्र को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने करीब दो किमी पीछा कर रेत घाट चौकी के पास उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *