इंदौर में कॉलेज स्टूडेंट का मोबाइल लूटा:बस से उतरकर पैदल जा रहा था; बाइक सवार दो लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम

इंदौर के तिलक नगर में एक स्टूडेंट के साथ लूट की वारदात हो गई। वह बस से उतरकर पैदल फोन पर बात करते हुए जा रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने वारदात को अजांम दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने अमित कुमार निवासी द्वारकापुरी की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार दो लूटेरों पर केस दर्ज किया है। अमित कुमार ने बताया कि वह निजी कॉलेज से MSC का स्टूडेंट है। मूल रूप से हकीमाबाद सीहोर जिले का रहने वाला है। रात में बस से पिपलियाहाना चौराहे पर उतरा। इसके बाद पैदल कुछ दूरी पर मोबाइल पर बात करते हुए चला कि पीछे से बाइक सवार दो लड़के उसके पास पहुंचे। तभी पीछे बैठे लड़के ने हाथ से मोबाइल छीन लिया और दोनों फरार हो गए। छात्र ने बताया कि वह शोर मचाते हुए दोनों लूटेरों के पीछे काफी दूर तक दौड़ा। लेकिन दोनों हाथ नही लगे। पुलिस अब आसपास के फुटेज तलाश रही है। जिससे आरोपियों की जानकारी मिल सके। हालाकि घटना रात में होने के चलते पुलिस को फुटेज नही मिले हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *