इंदौर में चाइनीस मांझे के साथ दो भाई पकड़ाए:इंदौर से धार ले जा रहे थे, कार भी जब्त की

इंदौर के धार रोड पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार से चाइनीज मांझा बरामद किया है। गुरुवार को चंदन नगर चौराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार को रोका, लेकिन ड्राइवर मौके से फरार हो गया। कार की तलाशी लेने पर अंदर से दो बोरियों में भरा करीब 46 नग चाइनीज मांझा मिला। पुलिस ने मौके से करण पुत्र देवीलाल मेहता और उसके भाई अभिषेक मेहता, निवासी धार कोतवाली को पकड़ लिया है। दोनों सगे भाई बताए जा रहे हैं। एडीशनल डीसीपी दीषेश अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि वे यह चाइनीज मांझा कहां से लेकर आए थे और किसे सप्लाई करने जा रहे थे। साथ ही फरार ड्राइवर की तलाश भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी चंदन नगर पुलिस द्वारा चाइनीज मांझे को लेकर बड़ी कार्रवाई की जा चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *